IPL 2022: बैटिंग से पहले अपना बल्ला क्यों चबाते हैं महेंद्र सिंह धोनी? अमित मिश्रा ने राज से उठाया पर्दा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 9, 2022, 03:30 PM IST

Amit Mishra on MS Dhoni spotted eating bat: महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई ने आईपीएल 2022 में दिल्ली के खिलाफ धमाकेदार जीत दर्ज की। मैच में धोनी ने ताबड़तोड़ 21 रन की पारी खेली।

IPL 2022: बैटिंग से पहले अपना बल्ला क्यों चबाते हैं महेंद्र सिंह धोनी? अमित मिश्रा ने राज से उठाया पर्दा
Photo Credit: Twitter

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) की नवी मुंबई के डीवाय पाटिल स्टेडियम में टक्कर हुई। धोनी की अगुवाई वाली सीएसके ने ऋषभ पंत के नेतृत्व वाली डीसी को 91 रन से धूल चटाई। चेन्नई ने सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे (87) की शानदार पारी के दम पर 208 रन का स्कोर खड़ा किया, जिसके सामने दिल्ली 117 पर ढेर हो गई। कॉनवे के अलावा मैच में धोनी ने भी अपने बल्ले का जौहर दिखाया। उन्होंने 8 गेंदों में 1 चौके और 2 छक्कों के जरिए नाबाद 21 रन की पारी खेली। 

बैटिंग से बैट चबाते नजर आए धोनी

धोनी की इस ताबड़तोड़ पारी के साथ ही उनकी एक तस्वीर की खूब चर्चा हो रही है। दरअसल, माही बैटिंग के लिए मैदान पर उतरे से पहले अपना बल्ला चबाते हुए नजर आए और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह पहली बार नहीं है, जब धोनी बैट को चबाते देखे गए। वह कई मर्तबा ऐसा कर चुके हैं। धोनी आखिर बैट क्यों चबाते हैं, इस पर कई लोगों ने अपने-अपने कयास लगाए। हालांकि, भारतीय स्पिनर अमित मिश्रा ने धोनी की इस आदत के पीछे की असल वजह बताई है। 

'एमएस धोनी को साफ बल्ला पसंद है'

अमित ने खुलासा किया कि धोनी अपने बल्ले को साफ रखना पसंद करते हैं और वह किसी भी धागे या टेप को हटाने के लिए ऐसा करते हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'अगर आप सोच रहे हैं कि धोनी अक्सर अपना बल्ला क्यों चबाते हैं? तो आपको बता दूं कि वह बल्ले के टेप को हटाने के लिए ऐसा करते हैं, क्योंकि उन्हें अपने बल्ले को साफ रखना पसंद है। आप कभी एमएस के बल्ले से कोई टेप या धागा निकलते हुए नहीं देखेंगे।' बता दें कि अमित आईपीएल के मौजूदा में नहीं खेल रहे हैं। उन्हें नीलामी में कोई खरीदार नहीं मिला था।

डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई फिलहाल अंक तालिका में आठवें स्थान पर है। उसके 11 मैचों में 4 जीत और 7 हार के बाद कुल 8 अंक हैं। सीएसके के  नॉकआउट में जगह बनाने की उम्मीद लगभग समाप्त हो चुकी हैं। दिल्ली को हराने के बाद धोनी ने कहा था कि बड़ी जीत से मदद मिलती है लेकिन अगर यह जीत सीजन में पहले मिलती को बेहतर होता।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!