वीरेंद्र सहवाग ने रहाणे को अनोखे अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, जानिए क्या कुछ लिखा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 6, 2022, 05:33 PM IST

Virender Sehwag tweet: भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे के जन्मदिन पर तमाम लोगों ने सोशल मीडिया पर संदेश लिखकर उनको बधाई दी। इनमें वीरेंद्र सहवाग का ट्वीट भी शामिल था, जिन्होंने रहाणे के लिए कुछ अलग शब्द इस्तेमाल किए।

वीरेंद्र सहवाग ने रहाणे को अनोखे अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, जानिए क्या कुछ लिखा
Photo Credit: Twitter

Virender Sehwag on Ajinkya Rahane: भारत के दिग्गज क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे आज पूरे 34 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन पर दुनिया भर से उनको सोशल मीडिया पर बधाई संदेश आ रहे हैं। रहाणे को वीरेंद्र सहवाग ने भी ट्वीट करके जन्मदिन की बधाई दी है, और सहवाग का बधाई संदेश हमेशा की तरह सबसे अलग रहा। उन्होंने अपने ही बेबाक अंदाज में रहाणे की तारीफ की।

अजिंक्य रहाणे को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए लिखा कि, "सबसे कम आंके जाने वाले क्रिकेटर्स में से एक, और वो खिलाड़ी जिसने विदेश में भारत की सबसे खास जीत की अगुवाई की। हैपी बर्थडे अजिंक्य रहाणे। भगवान आपको हर चुनौती से लड़ने की ताकत दे।"

अजिंक्य रहाणे को आईपीएल के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी जिसके बाद वो आईपीएल से बाहर हो गए थे और अभी वो लंबे समय तक मैदान से दूर रह सकते हैं। मुंबई क्रिकेट टीम रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में उत्तराखंड से भिड़ रही है और उनको वहां रहाणे की कमी महसूस होगी।

इस दिग्गज भारतीय क्रिकेटर ने 2011 में अपना वनडे और टी20 डेब्यू किया था। जबकि 2013 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। हालांकि वनडे क्रिकेट में वो भारतीय टीम से पिछले चार साल से बाहर हैं, जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वो 6 साल से भारतीय टी20 टीम से बाहर हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!