इंग्लिश क्रिकेट लीग 'द हंड्रेड' के नियम बेहद अजीबोगरीब, 5 गेंदों का होगा ओवर और इतनी जल्दी आएगा पावरप्ले

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 14, 2021, 12:00 PM IST

The Hundred Tournament Rules: नए क्रिकेट टूर्नामेंट द हंड्रेड के नियम सार्वजनिक कर दिए गिए हैं। द हंड्रेड का आगाज इसी महीने होने जा रहा है।

इंग्लिश क्रिकेट लीग 'द हंड्रेड' के नियम बेहद अजीबोगरीब, 5 गेंदों का होगा ओवर और इतनी जल्दी आएगा पावरप्ले
Photo Credit: AP, File Image

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) पहली बार 'द हंड्रेड' का आयोजन करने जा रहा है। यह इंग्लिश क्रिकेट लीग 21 जुलाई से शूरू होगी, जिसमें मैच की एक पारी 100 गेंदों तक सीमित रखी गई है। इसमें दुनिया भर के कई स्टार खिलाड़ी अपने दमखम दिखाते हुए नजर आएंगे। 'द हंड्रेड' की काफी समय से चर्चा है। इसका शुरुआती सीजन पिछले साल खेला जाना था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण टाल दिया गया। टूर्नामेंट में आठ पुरुष और आठ महिला टीमें हिस्सा लेंगी। बोर्ड ने 'द हंड्रेड' के नियम सार्वजनिक कर दिए गिए हैं, जो बेहद अजीबोगरीब हैं।

6 नहीं बल्कि 5 गेंदों का ओवर होगा 

टूर्नामेंट के पहले सीजन में 5 गेंदों का ओवर होगा। लेकिन गेंदबाज को लगातार दो ओवर डालने की इजाजत होगी। अंपायर सफेद कार्ड उठाकर संकेता देगा कि गेंदबाज ने 5 गेंदें डाली दी हैं और उसके बाद ही अगली पांच गेंदे फेंकी जा सकेंगी। गेंदबाज को इसके लिए अपने कप्तान से मंजूरी लेनी होगी। एक गेंदबाज को अधिकतम चार ओवर डालनी की अनुमति होगी, जिसमें वह चार बार में पांच-पांच या फिर दो बार में 10-10 गेंदें फेंक सकेगा। मैच के दौरान दोनों पारियों में अलग-अलग सफेद कूकाबुरा गेंदों का इस्तेमाल किया जाएगा।

इतनी जल्दी आ जाएगा पावरप्ले

'द हंड्रेड' में पावरप्ले का नियम भी काफी हटकर होगा। यहां पावरप्ले 25 गेंदों का होगा और उस समय केवल दो खिलाड़ी ही 20 गज के घेरे के बाहर रहेंगे। वहीं, फील्डिंग करने वाली टीम के पास दो मिनट का स्ट्रेटेजिक टाइमआउट लेने का इजाजत होगी। इसे पारी के दौरान कभी भी लिया जा सकेगा। दूसरी ओर, बल्लेबाजी करने वाली टीम ऐसा नहीं कर पाएगी। नो बॉल के क्रिकेट मैच में एक रन मिलता है, लेकिन इंग्लिश में इसके लिए दो रन दिए जाएंगे। इसके अलावा एक और दिलचस्प बात यह देखने को मिलेगी कि मैच का टॉस डीजे स्टैंड पर होगा।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!