राजीव शुक्ला का सर्वसम्मति से फिर बीसीसीआई उपाध्यक्ष बनना तय

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 17, 2020, 09:50 PM IST

BCCI vice-president Rajeev Shukla: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला को फिर सर्वसम्मति से बीसीसीआई का उपाध्यक्ष बनाना तय है।

राजीव शुक्ला का सर्वसम्मति से फिर बीसीसीआई उपाध्यक्ष बनना तय

नई दिल्ली: पूर्व राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला फिर से भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) का उपाध्यक्ष पद संभालेंगे क्योंकि सदस्यों ने इस पद के लिये सर्वसम्मति से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का चयन करने का फैसला किया है। शुक्ला इससे पहले एन श्रीनिवासन के अध्यक्ष रहते हुए उपाध्यक्ष पद पर थे और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) संचालन परिषद के लोकप्रिय चेयरमैन थे।

शुक्ला के नाम का प्रस्ताव दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष रोहन जेटली ने रखा जिसका उत्तराखंड के महिम वर्मा ने अनुमोदन किया। वर्मा ने इस साल के शुरू में यह पद छोड़ दिया था। वर्मा के बीसीसीआई उपाध्यक्ष पद से हटने के बाद से ही शुक्ला के इस पद पर आसीन होने की संभावना बन गयी थी।

यह पता चला है कि शुक्ला को विश्राम की अवधि (कूलिंग ऑफ पीरियड) में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि आईपीएल चेयरमैन का पद पदाधिकारी के कार्यकाल के अंतर्गत नहीं आता है।

शुक्ला का आधिकारिक चुनाव बीसीसीआई की 24 दिसंबर को अहमदाबाद में होने वाली वार्षिक आम बैठक के दौरान किया जाएगा। आईपीएल चेयरमैन बृजेश पटेल और खैरूल जमाल (मैमोन) मजूमदार दो सदस्य हैं जिन्हें फिर से आईपीएल संचालन परिषद में चुना गया है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!