PAK vs ENG 1st Test Live Streaming: जानिए कब और कहां देखें पाकिस्तान-इंग्लैंड पहले टेस्ट मैच का प्रसारण

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 30, 2022, 07:52 PM IST

PAK vs ENG 1st Test Live Cricket Score Streaming Online: इंग्लैंड की टीम 17 सालों बाद पाकिस्तान के दौरे पर पहुंची है और रावलपिंडी में दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार से शुरू होने जा रहा है। आइए जानते हैं कि इस मैच को कब और कहां देख सकते हैं।

PAK vs ENG 1st Test Live Streaming: जानिए कब और कहां देखें पाकिस्तान-इंग्लैंड पहले टेस्ट मैच का प्रसारण
Photo Credit: AP

PAK vs ENG 1st Test Live Cricket Score Streaming Online: इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीमें टी20 विश्व कप 2022 के फाइनल में आमने-सामने आई थीं और अब दोनों टीमें क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप में टकराएंगी। इस बार वेन्यू पाकिस्तान है, जहां इंग्लैंड क्रिकेट टीम 17 साल के लंबे अंतराल के बाद खेलने पहुंची है। पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच गुरुवार से दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज होगा। आइए जानते हैं कि इस सीरीज व पहले टेस्ट मैच को भारत में आप कब और कहां देख सकते हैं।

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच कब खेला जाएगा? (When is the Pakistan vs England 1st Test match?)

पाकिस्तान-इंग्लैंड पहला टेस्ट मैच गुरुवार (1 दिसंबर) से शुरू होगा। ये दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज होगा।

पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच कहां खेला जाएगा? (Where is the PAK vs ENG 1st Test match?)

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

पाकिस्तान-इंग्लैंड पहला टेस्ट मुकाबला भारतीय समयानुसार कितने बजे शुरू होगा? (PAK vs ENG 1st Test match timing in India)

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच गुरुवार (1 दिसंबर) को भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे से शुरू होगा। मैच का टॉस 9.30 बजे होगा।

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच भारत में टीवी पर कहां देख सकते हैं? (Pakistan vs England 1st Test match live on TV in India)

पाकिस्तान और मेहमान इंग्लिश टीम के बीच होने वालेे पहले टेस्ट मैच का लाइव प्रसारण आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इस मैच की ऑनलाइन स्‍ट्रीमिंग आप सोनी लिव ऐप पर देख सकते हैं। वहीं टाइम्‍स नाउ नवभारत पर आप इस मैच व सीरीज से संबंधित कवरेज पढ़ सकते हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!