19 साल के तेज गेंदबाज ने चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ किया T20I डेब्‍यू, वीडियो में किया बड़ा खुलासा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 28, 2022, 07:25 PM IST

Naseem Shah's T20I debut: 19 साल के तेज गेंदबाज नसीम शाह चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्‍यू कर रहे हैं। नसीम शाह टी20 प्रारूप में पाकिस्‍तान का प्रतिनिधित्‍व करने वाले 96वें खिलाड़ी बने।

19 साल के तेज गेंदबाज ने चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ किया T20I डेब्‍यू, वीडियो में किया बड़ा खुलासा

दुबई: पाकिस्‍तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह ने रविवार को एशिया कप 2022 में चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्‍यू किया। भारत और पाकिस्‍तान के बीच दुबई अंतरराष्‍ट्रीय स्‍टेडियम पर एशिया कप 2022 का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। 19 साल के तेज गेंदबाज टी20 प्रारूप में पाकिस्‍तान का प्रतिनिधित्‍व करने वाले 96वें खिलाड़ी बने। 

पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड ने एक वीडियो रिलीज किया, जिसमें नसीम शाह ने कहा, 'मैंने हाल ही में अपना वनडे डेब्‍यू किया और प्रदर्शन किया। किसी भी प्रारूप में डेब्‍यू करना आपके करियर के लिए महत्‍वपूर्ण है। आज का मुकाबला बड़ा है। मगर मैं इसे आम मैच की तरह खेलने की कोशिश करूंगा।' ध्‍यान देने वाली बात है कि नसीम शाह ने अब तक 13 टेस्‍ट और तीन वनडे में पाकिस्‍तान का प्रतिनिधित्‍व किया है। उन्‍होंने इस दौरान कुल 43 विकेट चटकाए हैं।

नसीम शाह ने अपना वनडे डेब्‍यू हाल ही में नीदरलैंड्स के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में किया था। गेंद के साथ अच्‍छे प्रदर्शन के कारण नसीम को एशिया कप स्‍क्‍वाड में जगह मिली। 

भारत ने जीता टॉस

भारतीय टीम के कप्‍तान रोहित शर्मा ने रविवार को एशिया कप 2022 के दूसरे मुकाबले में पाकिस्‍तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम ने ऋषभ पंत पर दिनेश कार्तिक को तरजीह दी है। 

रोहित शर्मा ने टॉस जीतने के बाद कहा, 'मुझे नहीं लगता कि टॉस महत्‍वपूर्ण हैं। यहां कुछ सालों से खेल रहे हैं। मेरा विचार था कि यहां पर अच्‍छा विचार होगा कि हमारे सामने लक्ष्‍य हो। पिच पर कुछ घास है और हम उसका फायदा उठाना चाहते हैं। ऋषभ पंत दुर्भाग्‍यवश बाहर हैं। हम कार्तिक के साथ खेल रहे हैं। आवेश खान तीसरे तेज गेंदबाज हैं।' वहीं पाकिस्‍तान के कप्‍तान बाबर आजम ने टॉस के बाद कहा, 'हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे, लेकिन यह हमारे हाथ में नहीं है। तीन तेज गेंदबाज, दो स्पिनर्स और नसीम शाह अपना डेब्‍यू कर रहे हैं।'

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

पाकिस्‍तान की प्‍लेइंग 11 - बाबर आजम (कप्‍तान), मोहम्‍मद रिजवान, फखर जमान, इफ्तिकार अहमद, खुशदिल शाह, आसिफ अली, शादाब खान, मोहम्‍मद नवाज, नसीम शाह, हैरिस रउफ और शाहनवाज दहानी।

भारत की प्‍लेइंग 11 - रोहित शर्मा (कप्‍तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्‍वर कुमार, आवेश खान, युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!