Rohit Sharma: रोहित शर्मा को डबल झटका, हार के साथ लगा 12 लाख का जुर्माना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 21, 2021, 10:26 AM IST

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को दोहरा झटका लगा है। एक तरफ उन्हें दिल्ली कैपिटल्स से हार का सामना करना पड़ा तो दूसरी तरफ स्लो ओवर रेट की वजह से जुर्माना भी लगा।

Rohit Sharma: रोहित शर्मा को डबल झटका, हार के साथ लगा 12 लाख का जुर्माना

रोहित शर्मा का बल्ला गरजने के लिए मशहूर है। जब वो टीम को लीड करते हैं तो जान ला देते हैं। लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में उनकी टीम मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही उनके ऊपर फाइन भी लगा। दरअसल स्लो ओवर रेट की वजह से मैच रेफरी ने उन पर 1 लाख का जुर्माना ठोंका जो उनकी फीस से काट ली जाएगी।आईपीएल के नियमों के मुताबिक अगर कोई टीम अपने निर्धारित समय में 20 ओवर नहीं पूरे कर पाती हैं तो उसके ऊपर 12 लाख फाइन के तौर पर देना होता है।

स्लो ओवर रेट की वजह से जुर्माना
आईपीएल की गाइडलाइन के मुताबिक पहली बार स्लो ओवर रेट पर 12 लाख का जुर्माना और दूसरी बार स्लो ओवर रेट होने पर 24 लाख का जुर्माना लगता है। जुर्माने की राशि टीम के कप्तान की फीस से काट ली जाती है। इसके साथ ही टीम के दूसरे खिलाड़ियों की मैच फीस में 25 फीसद की कटौती होती है या 6 लाख रूपए जो दोनों में से जो कम हो। अगर कोई टीम तीसरी बार भी स्लो ओवर रेट के लिए दोषी पायी जाती है तो टीम के कैप्टन पर 30 लाख का जुर्माना लगाया जाता है इसके अलावा बाकी टीम पर 12 लाख रूपए या मैच की फीस का 50 फीसद काटा जाता है।

मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी बड़ा स्कोर करने में रहे नाकाम
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस बल्लेबाजी के लिए उतरी थी और 137 का लक्ष्य दिया था। टीम की तरफ से किसी भी बल्लेबाज ने खासा योगदान नहीं किया था। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से अमित मिश्रा ने चार विकेट चटकार मुंबई इंडियंस की कमर तोड़ दी।दिल्ली कैपिटल्स ने 138 के स्कोर को महज 19.1 ओवर में पूरा कर लिया। 





End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!