Ashes Series: मार्नस लाबुशेन ने हासिल की बहुत बड़ी उपलब्धि, डॉन ब्रेडमैन का रिकॉर्ड तोड़ डाला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 17, 2021, 11:34 AM IST

Marnus Labuschagne in Don Bradman club: ऑस्‍ट्रेलिया के मिडिल ऑर्डर बल्‍लेबाज मार्नस लाबुशेन ने इंग्‍लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के दूसरे टेस्‍ट में विशेष उपलब्धि हासिल की है। लाबुशेन ने सर डॉन ब्रेडमैन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Ashes Series: मार्नस लाबुशेन ने हासिल की बहुत बड़ी उपलब्धि, डॉन ब्रेडमैन का रिकॉर्ड तोड़ डाला
Photo Credit: AP

Marnus Labuschagne breaks Sir Don Bradman record: ऑस्ट्रेलियाई बल्‍लेबाज मार्नस लाबुशेन ने इंग्‍लैंड के खिलाफ एडिलेड में जारी दूसरे टेस्‍ट के दूसरे दिन विशाल उपलब्धि अपने नाम की। लाबुशेन ने महान डॉन ब्रेडमैन का रिकॉर्ड तोड़ा। लाबुशेन ने 20 टेस्‍ट मैचों में सबसे ज्‍यादा 50 से ज्‍यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 20 टेस्‍ट मैचों में लाबुशेन ने 17 50+ स्‍कोर बनाए हैं। उन्‍होंने डॉन ब्रेडमैन को पीछे छोड़ा, जिन्‍होंने 20 टेस्‍ट में 15 50+ स्‍कोर बनाए थे।

20 टेस्‍ट में सर्वाधिक 50+ स्‍कोर बनाने वाले बल्‍लेबाज

  • मार्नस लाबुशेन - 17*
  • डॉन ब्रेडमैन - 15
  • ब्रायन लारा - 13
  • सर विव रिचर्ड्स - 13

वेस्‍टइंडीज के ब्रायन लारा और सर विव रिचर्ड्स क्रमश: तीसरे और चौथे नंबर पर हैं। दोनों ने 20 टेस्‍ट मैच में 13 पचास प्‍लस स्‍कोर बनाए थे। यही नहीं, मार्नस लाबुशेन गुरुवार को सबसे तेज 2000 टेस्‍ट रन बनाने वाले पांचवें ऑस्‍ट्रेलियाई क्रिकेटर बने। लाबुशेन ने केवल 34 पारियों में 2000 टेस्‍ट रन पूरे किए। लाबुशेन से तेज डॉन ब्रेडमैन (22 पारी), जॉर्ज हेडली (32 पारी), हबर्ट सुटक्लिफ (33) और माइकल हसी (33) ने 2000 रन का आंकड़ा पार किया था।

सबसे तेज 2000 टेस्‍ट रन बनाने वाले टॉप-5 ऑस्‍ट्रेलियाई बल्‍लेबाज

  • सर डॉन ब्रेडमैन - 22 पारी
  • जॉर्ज हेडली - 32
  • हबर्ट सुटक्लिफ - 33
  • माइकल हसी - 33
  • मार्नस लाबुशेन - 34

बता दें कि मार्नस लाबुशेन ने इंग्‍लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्‍ट के दूसरे दिन अपना शतक पूरा किया। वो 305 गेंदों में 8 चौके की मदद से 103 रन बनाकर आउट हुए। तेज गेंदबाज ओली रोबिंसन ने लाबुशेन को एलबीडब्‍ल्‍यू आउट किया। ऑस्‍ट्रेलियाई टीम इस समय डे/नाइट टेस्‍ट में बेहद मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। खबर लिखे जाने तक दूसरे दिन ऑस्‍ट्रेलिया ने 113 ओवर में पांच विकेट खोकर 296 रन बना लिए हैं। कप्‍तान स्‍टीव स्मिथ 55* और एलेक्‍स कैरी बिना खाता खोले क्रीज पर जमे हुए हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!