IND vs AUS 1st Test: पहले दिन का खत्म, टीम इंडिया ने बनाए 6 विकेट पर 233 रन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 17, 2020, 05:34 PM IST

India vs Australia first test Day 1: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय पारी उतरा चढ़ाव भरी रही। जानिए कैसा रहा दिन के खेल का हाल।

IND vs AUS 1st Test: पहले दिन का खत्म, टीम इंडिया ने बनाए 6 विकेट पर 233 रन

एडिलेड: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले एडिलेड में खेले जा रहे सीरीज के पहले और डे-नाइट टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट पर 233 रन बना लिए हैं। खराब शुरुआत के बाद टीम इंडिया विराट कोहली(74), अजिंक्य रहाणे(42) और चेतेश्वर पुजारा(43) की पारियों की बदौलत यहां तक पहुंची है। दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया के बल्लेबाज रिद्धिमान साहा 9* और आर अश्निन 15* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

चायकाल तक बनाए 103/3 रन 
टीम इंडिया ने एडिलेड में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन दूसरे सत्र का खेल समाप्त होने तक ओवर में 103/3 रन बना लिए थे। दूसरे सत्र में भारत ने ओवर 30 ओवर में में 1 विकेट खोकर 66 रन बनाए और स्कोर को 41/2 से रन तक पहुंचा दिया। जबकि पहले सेशन में 25 ओवर में 2 विकेट पर 41 रन बनाए थे। तीसरे सत्र में भारतीय टीम ने 34 ओवर में सबसे ज्यादा 126 रन बनाए और सबसे ज्यादा विकेट भी गंवाए। 

पुजारा-विराट ने अर्धशतकीय साझेदारी कर संभाला
मैच के पहले दिन दूसरे सत्र में भारत ने 41 रन पर 2 विकेट से आगे खेलना शुरू किया। 5 रन बनाकर खेल रहे विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा की जोड़ी ने स्कोर को आगे बढ़ाया और टीम इंडिया को 30वें ओवर की आखिरी गेंद पर 50 रन के पार पहुंचाया। दोनों खिलाड़ियों ने विकेट पर टिककर बल्लेबाजी की और तीसरे विकेट के लिए 163 गेंद में अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की। इसके बाद भी दोनों ने पैर जमाकर रन बनाना जारी रखा और 49.3 ओवर में भारत को 100 रन तक पहुंचा दिया।

100 रन के पार टीम को पहुंचाने के बाद चेतेश्वर पुजारा नाथन लॉयन की गेंद पर गच्चा खा गए और लेग स्लिप में खड़े मार्नस लाबुशेन ने उनका कैच लपका। हालांकि फील्ड अंपायर ने उन्हें आउट नहीं दिया था लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने उनके निर्णय के खिलाफ अपील की और फैसला उनके पक्ष में गया। पुजारा 160 गेंद में 43 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने 2 चौके जड़े। तीसरे विकेट के लिए विराट और पुजारा के बीच 68 रन की साझेदारी हुई। 


सस्ते में पवेलियन लौटे दोनों ओपनर
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन भारत के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। ऐसे में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहला विकेट पारी की दूसरी गेंद पर पृथ्वी शॉ के रूप में गिरा। पृथ्वी अपना खाता भी नहीं खोल सके। 

 पृथ्वी शॉ के आउट होने के बाद मयंक अग्रवाल को पिछले दौरे के हीरो चेतेश्वर पुजारा का साथ मिला। दोनों ने इसके बाद 18 ओवर तक और कोई विकेट नहीं गिरने दिया। लेकिन पारी के 19वें ओवर की पहली गेंद पर पैट कमिंस ने शानदार इनस्विंग गेंद पर मयंक अग्रवाल को बोल्ड करके साझेदारी को तोड़ दिया। मयंक ने 17 रन बनाए और उनकी पुजारा के साथ दूसरे विकेट के लिए 32 रन की साझेदारी हुई। 

विराट और पुजारा ने संभाला
मयंक के आउट होने के बाद विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा ने पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने पहले सेशन में और कोई विकेट नहीं गिरने दिया। पहले सेशन के बाद विराट कोहली 5 और चेतेश्वर पुजारा 17 रन बनाकर खेल रहे थे। 

भारत ने अपनी एकादश बुधवार को कर दिया था। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी एकादश का ऐलान टॉस के बाद किया। मैथ्यू वेड को बतौर ओपनर वॉर्नर की जगह शामिल किया गया। वहीं कैमरून ग्रीन को टेस्ट डेब्यू का मौका दिया गया है। 



दोनों टीमों इस प्रकार हैं 

भारतीय एकादश:
 मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, रिद्धिमान साहा, रविचंद्रन अश्निन, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह।




ऑस्ट्रेलियाई एकादश: 
जो बर्न्स, मैथ्यू वेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, टिम पेन, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, नाथन लॉयन, जोश हेजलवुड।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!