इस 32 साल के ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने रचा इतिहास, T20 मैच में 'डबल हैट्रिक' लेने का किया कमाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 20, 2022, 05:00 AM IST

BBL 2021/22, Cameron Boyce takes double hat-trick: ऑस्ट्रेलिया में चल रहे टी20 टूर्नामेंट बिग बैश लीग (बीबीएल) में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज कैमरन बॉयन ने नया इतिहास रचा है।

इस 32 साल के ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने रचा इतिहास, T20 मैच में 'डबल हैट्रिक' लेने का किया कमाल

ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर कैमरन बॉयस ने बिग बैश लीग (बीबीएल) में पहली बार डबल हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में सिडनी थंडर के खिलाफ मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से खेलने वाले बॉयस टी20 क्रिकेट में चार गेंदों में चार विकेट लेने वाले 10वें गेंदबाज बन गए।

बॉयस का आश्चर्यजनक प्रदर्शन थंडर की पारी के सातवें ओवर की अंतिम डिलीवरी से शुरू हुआ, जब उन्होंने थंडर के सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स को आउट किया, इसके बाद नौवें ओवर में गेंदबाजी करने के लिए लौटते हुए बॉयस ने पहली डिलीवरी पर जेसन को पवेलियन भेज दिया। बॉयस की अगली ही गेंद पर एलेक्स रॉस एलबीडब्ल्यू हो गए। हैट्रिक पूरी करने के लिए उन्होंने डैनियल सैम्स को आउट कर दिया।

बीबीएल ने ट्वीट किया, "बॉयस के चार विकेट लेने के बाद थंडर 8.3 ओवर में 80/0 से 85/4 पर पहुंच गया। हम भी यह विश्ववास नहीं कर पा रहे थे कि ऐसा होगा।" ऑस्ट्रेलिया के लिए सात टी20 में आठ विकेट लेने वाले बॉयस ने फिर अपना पांच विकेट पूरा किया, उन्होंने 4 ओवरों में 5 विकेट लेकर 21 रन दिए, जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार भी दिया गया।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!