Asia Cup 2022: भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर पाक के हेड कोच ने दिया ये बयान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 26, 2022, 12:49 PM IST

पाकिस्तान के हेड कोच सकलैन मुश्ताक ने भारत पाकिस्तान मुकाबले को दी जा रही हाईप को सिरे से नकार दिया है। जानिए उन्होंने इस मैच के बारे में क्या कहा? 

Asia Cup 2022: भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर पाक के हेड कोच ने दिया ये बयान
Photo Credit: Twitter

अबुधाबी: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2022 में 28 अगस्त को महामुकाबला खेला जाएगा। 9 महीने लंबे अंतराल के बाद दोनों टीमों का एक दूसरे से आमना सामना हो रहा है। ऐसे में दोनों ही देशों के साथ-साथ दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसकों का उत्साह चरम पर है। सोशल मीडिया में दोनों देशों के प्रशंसक इस मुकाबले को लेकर अपनी राय रख रहे हैं। 

बताया जा रहा है भारतीय टीम का बदला 
पिछली बार दुबई में ही दोनों टीमें टी20 विश्व कप 2021 के दौरान एक दूसरे से भिड़ी थीं। उस मैच में भारतीय टीम को 10 विकेट के अंतर से हार का मुंह देखना पड़ा था। ऐसे में रोहित शर्मा और बाबर आजम की टीम के बीच होने जा रहे इस मुकाबले तो 'टीम इंडिया का बदला' के रूप में देखा जा रहा है। 

दिया जा रहा है बेवजह का है हाइप 
ऐसे में पाकिस्तान के हेड कोच सकलैन मुश्ताक ने इस मुकाबले पर बन रहे हाइप को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कहा कि भारत पाकिस्तान के मुकाबले को भी एक रेगुलर क्रिकेटिंग इवेंट की तरह लेना चाहिए। दोनों देशों के लिए लोग इस मुकाबले को पसंद करते हैं और उन्हें अपनी-अपनी टीम का समर्थन करने का पूरा अधिकार है।

दोनों देशों के खिलाड़ी करेंगे अपनी ओर से पुरजोर कोशिश
सकलैन ने कहा, मेरा मानना है कि दोनों देश के खिलाड़ी एशिया कप में अपनी ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने की कोशिश करेंगे। आपने देखा होगा कि दोनों देशों के खिलाड़ी एक दूसरे से मिल रहे हैं, एक दूसरे के साथ विचार साझा कर रहे हैं और अच्छा वक्त बिता रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!