कहां होगा एशिया कप 2022 का आयोजन? सौरव गांगुली ने किया खुलासा 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 21, 2022, 09:42 PM IST

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बीसीसीआई की शीर्ष परिषद की बैठक के बाद बताया है कि श्रीलंका के हाथ खड़े करने के बाद एशिया कप 2022 का आयोजन कहां होगा? 

कहां होगा एशिया कप 2022 का आयोजन? सौरव गांगुली ने किया खुलासा 

मुंबई: देश में आशांति और आर्थिक संकट की वजह से श्रीलंका ने एशिया कप 2022 के आयोजन से इनकार कर दिया था। ऐसे में अब इसका आयोजन संयुक्त अरब अमीरात(यूएई) में होगा। इस बात की जानकारी बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने गुरुवार को मुंबई में आयोजित बीसीसीआई की सर्वोच्च कार्यकारिणी की बैठक के बाद दी। 

गांगुली ने बीसीसीआई की शीर्ष परिषद की बैठक के बाद पत्रकारों से कहा, टएशिया कप संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होगा क्योंकि यही ऐसी जगह है जहां बारिश नहीं हो रही होगी।' श्रीलंका के मौजूदा हालात को देखते हुए पहले ही इस बात के कयास लगने लगे थे कि यूएई में इसका आयोजन हो सकता है।  एशिया कप (टी20) का आयोजन 27 अगस्त से 11 सितंबर तक कराया जायेगा। मेजबानी में बदलाव के बाद टूर्नामेंट के कार्यक्रम में बदलाव नहीं किया गया है।

श्रीलंका क्रिकेट ने बुधवार को एशियाई क्रिकेट परिषद (एससीसी) को सूचित किया था कि देश में आर्थिक और राजनीतिक संकट के चलते बोर्ड एशिया कप टी20 के आगामी चरण की मेजबानी करने की स्थिति में नहीं होगा। श्रीलंका क्रिकेट ने मौजूदा संकट के कारण हाल में लंका प्रीमियर लीग के तीसरे चरण को भी स्थगित कर दिया था। 

पिछली बार भी एशिया कप की मेजबानी यूएई ने की थी। पिछली बार वनडे फॉर्मेट में इसका आयोजन हुआ था। ऐसे में इस बार टी20 फॉर्मेट में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट की मेजबानी भी यूएई करेगा। 
 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!