MP News: आपको भी रील बनाने का शौक है तो सावधान! Rachna Gurjar के घर 'रील देखकर' लाखों की चोरी

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में यूट्यूबर रचना गुर्जर के घर लाखों की चोरी हो गई। आशंका है कि चोरों ने उनके वीडियो देखकर घर और कीमती सामान की जानकारी जुटाई और फिर पूरी तैयारी के साथ वारदात को अंजाम दिया।

MP News: आजकल के स्मार्टफोन और सोशल मीडिया के दौर में रील का चस्का बहुत से लोगों को है। वह हर छोटी, बड़ी बात पर रील बनाने लगते हैं। कुछ गाते हुए रील बनाते हैं तो कुछ नाचते हुए। लेकिन रील का यही शौक लोगों की जान के लिए भी मुसीबत बनता जा रहा है। कई लोग रील बनाने के चक्कर में अपनी जान भी खतरे में डाल देते हैं। कुछ लोग अपने घर की चीजें खुलेआम रील में दिखाते हैं, जो उनके घर की सुरक्षा के लिए खतरा बन जाती है। ऐसा ही कुछ हुआ Youtuber रचना गुर्जर के साथ।

Rachna Gurjar

Youtuber रचना गुर्जर को सोशल मीडिया पर गहने दिखाना पड़ा भारी!

अगर आप भी रील बनाने के शौकीन हैं तो आपको Rachna Gurjar के घर पर हुई लाखों की चोरी की इस खबर को गौर से पढ़ना चाहिए और इससे सीख लेनी चाहिए। मध्य प्रदेश के शिवपुरी में रचना के घर पर 6 जून की रात पूरी प्लानिंग के तहत डकैती की घटना हुई है। रिपोर्टों की मानें तो चोरों ने रचना के वीडियो ध्यान से देखे थे! उन्होंने बड़ी ही बारीकी से उनके गहनों वाले वीडियो देखने के बाद चोरी की प्लानिंग की और फिर घटना को अंजाम दिया।

End of Feed