Sultanpur News: सुल्तानपुर में खेली गई खून की होली, पुरानी रंजिश में युवक की कुल्हाड़ी से हत्या; तीन घायल

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 26, 2024, 02:18 PM IST

सुल्तानपुर जिले के लम्भुआ क्षेत्र में होली के दिन पुरानी रंजिश की वजह से एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर कथित रूप से कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिसमें एक युवक की मौत हो गई तथा एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए।

Sultanpur News: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में सोमवार को खून की होली खेली गई। सुल्तानपुर जिले के लम्भुआ क्षेत्र में होली के दिन कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश में एक युवक की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दो पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चली आ रही थी और होली के दिन दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। इस झगड़े का अंत एक युवक की हत्या और तीन लोगों के घायल होने के साथ हुआ। घायलों में एक महिला भी शामिल है।

Youth killed

सांकेतिक फोटो।

विवाद के बीच कुल्हाड़ी से हमला

पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि सोमवार देर शाम लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र स्थित भरखारी गांव में सोहन लाल गिरि और राम प्रकाश गिरि के पक्ष के बीच पुरानी रंजिश को लेकर एक बार फिर विवाद हो गया। उन्होंने बताया कि देखते ही देखते एक पक्ष ने दूसरे पर कुल्हाड़ी और लाठी डंडों से हमला कर दिया।

End of Feed