Delhi: गड्ढे के बाद खुले नाले ने ली एक और जान, रोहिणी सेक्टर-32 में ड्रेन में गिरे बिहार के बिरजू की मौत

दिल्ली में जनकपुरी हादसे के बाद एक और दर्दनाक घटना सामने आई है। मंगलवार को रोहिणी सेक्टर-32 में महाशक्ति काली मंदिर के पास एक युवक खुले नाले में गिर गया। दमकल और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसे अस्पताल ले जाते समय मृत घोषित कर दिया गया।

Delhi News: जनकपुरी की घटना के बाद दिल्ली में एक और बेहद दुखद हादसा सामने आया है। मंगलवार को रोहिणी सेक्टर-32 के बेगमपुर इलाके में महाशक्ति काली मंदिर के पास एक युवक खुले नाले में गिर गया। घटना होते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही बेगमपुर थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं।

Youth died after falling into an open drain in Delhi's Rohini Sector 32

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-32 में खुले नाले में गिरने से युवक की मौत

दमकल कर्मियों ने युवक को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद युवक को नाले से बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गौरतलब है कि इससे पहले भी सड़क पर जल निगम द्वारा खोदे गए गड्ढे में गिरने से एक युवक की जान चली गई थी। ताजा हादसे ने एक बार फिर शहर में खुले नालों और लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

End of Feed