यूपी में फायर एनओसी पर योगी सरकार सख्त, अस्पतालों और होटलों की होगी जांच

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी सरकारी और निजी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों तथा होटलों की फायर एनओसी की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। जिन संस्थानों की एनओसी खत्म हो चुकी है या जल्द खत्म होने वाली है, उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश में आग से सुरक्षा को लेकर योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों, अस्पतालों, जिला अस्पतालों और होटलों की फायर एनओसी (अनापत्ति प्रमाणपत्र) की तुरंत जांच की जाए।

CM Yogi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)

फायर एनओसी खत्म होने से पहले जारी होगा नोटिस

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन संस्थानों की ’फायर एनओसी’ की वैधता समाप्त होने वाली है अथवा जिनके पास अब तक वैध ’फायर एनओसी’ उपलब्ध नहीं है, उन्हें तत्काल नोटिस जारी किए जाएं। राज्य सरकार के बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा।

End of Feed