शहर

नोएडा दौरे पर CM योगी आदित्यनाथ, सेक्टर-29 में जुटेंगे VIP; सुरक्षा व्यवस्था चौकस

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गुरुवार को नोएडा दौरे पर हैं। हालांकि यह दौरा आधिकारिक नहीं है और वे सेक्टर-29 में एक विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे हैं। बता दें कि सेक्टर-150 में गहरे गड्ढे में डूबकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के बाद यह मुख्यमंत्री की पहली नोएडा यात्रा है। उनके आगमन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन हाई-अलर्ट पर है, पूरे रूट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Image

आज नोएडा आ सकते हैं सीएम (फाइल फोटो | PTI)

Photo : PTI

Yogi Adityanath Noida Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज, गुरुवार को नोएडा के दौरे पर आ सके हैं। जागरण के मुताबिक, हालांकि उनका यह दौरा कोई आधिकारिक दौरा न होकर, सेक्टर-29 में एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए है, लेकिन राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में इसकी चर्चा युवराज प्रकरण को लेकर ज्यादा हो रही है। बता दें कि नोएडा के सेक्टर-150 में एक गहरे गड्ढे में डूबकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की दर्दनाक मौत के बाद यह मुख्यमंत्री की पहली नोएडा यात्रा है।

सुरक्षा का खास इंतजाम

मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए नोएडा पुलिस और प्रशासन हाई-अलर्ट पर है। सेक्टर-38ए (बॉटेनिकल गार्डन के पास) स्थित गोल्फ कोर्स में हेलीपैड बनाया गया है, जहां से वे सड़क के रास्ते सेक्टर-29 पहुंचेंगे। सुरक्षा के लिहाज से पूरे रूट पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और सेक्टर-29 के आसपास के इलाकों को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। जागरण की खबर के मुताबिक अनुमान है कि दोपहर 2:00 से 3:00 बजे के बीच मुख्यमंत्री शहर में प्रवेश करेंगे।

युवराज केस और SIT रिपोर्ट

जनवरी में सेक्टर-150 में हुए हादसे ने पूरे प्रदेश को हिला दिया था, जिसके बाद सीएम योगी के सख्त आदेश पर एसआईटी (SIT) का गठन किया गया था। ताजा जानकारी के मुताबिक, एसआईटी ने अपनी विस्तृत जांच रिपोर्ट शासन को सौंप दी है, जिसमें एक दर्जन से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है। चूंकि यह रिपोर्ट अभी सार्वजनिक रूप से लंबित है, इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि आज नोएडा की धरती से मुख्यमंत्री इस मामले पर कोई बड़ा बयान दे सकते हैं या दोषियों पर सख्त कार्रवाई का संकेत दे सकते हैं।

मुख्यमंत्री कर सकते हैं बैठक

भले ही मुख्यमंत्री एक निजी कार्यक्रम के लिए आ रहे हैं, लेकिन वे शहर के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ एक संक्षिप्त समीक्षा बैठक भी कर सकते हैं। इस बैठक में कानून-व्यवस्था के साथ-साथ विकास परियोजनाओं और विशेष रूप से निर्माणाधीन साइटों पर सुरक्षा मानकों की समीक्षा की जा सकती है। पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं से भी सीएम की मुलाकात संभावित है, जिससे शहर के सियासी समीकरणों पर भी असर पड़ेगा।

इंजीनियर हादसे के मामले में ले सकते हैं जानकारी

नोएडा के निवासी, विशेषकर सेक्टर-150 के लोग, युवराज मामले में जवाबदेही तय होने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री की इस यात्रा से लोगों को उम्मीद है कि वे 'सिस्टम' की उस लापरवाही पर कड़ा प्रहार करेंगे जिसके कारण एक होनहार युवक की जान चली गई। प्रशासनिक अमले के लिए यह दौरा किसी अग्निपरीक्षा जैसा साबित हो सकता है, क्योंकि सीएम योगी अपनी कार्यशैली में लापरवाही बर्दाश्त न करने के लिए जाने जाते हैं।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article