210 टन वजन...33 फीट ऊंचाई; बिहार में विराजे महादेव; स्थापित हुआ दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग

बिहार के पूर्वी चंपारण में स्थापित किया गया विशाल शिवलिंग 33 फीट ऊंचा और लगभग 210 टन वजन का है, जिसे पहले तमिलनाडु के महाबलीपुरम में ग्रेनाइट पत्थर से तैयार किया गया और कई राज्य होकर बिहार लाया गया।

पूर्वी चंपारण : विराट रामायण मंदिर परिसर में एक ऐतिहासिक धार्मिक पर्व का आयोजन हुआ, जिसमें दुनिया के सबसे विशाल शिवलिंग की स्थापना (प्राण प्रतिष्ठा) बड़े विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुई। भारी भरकम शिवलिंग को उठाने के लिए दो बड़े-बड़े क्रेन मंगवाए गए थे। जिनकी मदद से शिवलिंग को स्थापित कर दिया गया। यहां पूजा-पाठ का कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए। उनके साथ ही उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी पहुंचे। शिवलिंग की स्थापना के लिए 700 टन और 500 टन क्षमता वाली दो बड़ी क्रेन पहुंची थीं। श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति और तीर्थयात्रियों के उमड़ते जनसैलाब के बीच शिवलिंग की स्थापना की गई।

world largest shivling installed

पूर्वी चंपारण में स्थापित हुआ दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग

यह विशाल शिवलिंग 33 फीट ऊंचा और लगभग 210 टन वजन का है, जिसे पहले तमिलनाडु के महाबलीपुरम में ग्रेनाइट पत्थर से तैयार किया गया और कई राज्य होकर बिहार लाया गया। इसके ट्रांसपोर्ट के लिए विशेष 96-पहियों वाले वाहन का उपयोग किया गया था ताकि भारी वजन सुरक्षित रूप से स्थल तक पहुंच सके।

End of Feed