गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम! भारी बारिश के बीच District Magistrate ने जारी की एडवाइजरी, अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह

Gurugram Work From Home News: गुरुग्राम में भारी बारिश और जलभराव के बाद जिला अधिकारी ( District Magistrate ) ने सलाह दी गई है जहां भी संभव हो, कंपनियां, अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा प्रदान करें।

Gurugram Work From Home News: गुरुग्राम जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान हुई भारी बारिश और मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन (District Magistrate) ने एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। प्रशासन ने सभी कॉर्पोरेट कार्यालयों और निजी संस्थानों से अपने कर्मचारियों को घर से काम (Work from Home) करने की अनुमति देने का आग्रह किया है।

gurugram wfh

गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम का आदेश

24 घंटों में 97 मिमी बारिश

जिला प्रशासन की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, 05 अगस्त 2026 (सुबह 8:00 बजे) से 06 अगस्त 2026 (सुबह 8:00 बजे) के बीच गुरुग्राम जिले में कुल 97 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

End of Feed