Kushinagar में कुत्तों ने मचाया आंतक, महिला को नोच-नोचकर सुलाया मौत की नींद, शव पर मिले गहरे घाव

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 7, 2024, 12:30 PM IST

कुशीनगर के नन्हू मुंडेरा गांव में एक महिला को कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला। महिला का शव नहर के पास आंशिक रूप से खाया हुआ बरामद हुआ मिला। महिला की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।

Kushinagar News: यूपी के कुशीनगर में कुत्तों ने आतंक मचाया हुआ है। जिले के नन्हू मुंडेरा गांव में कुत्तों के हमले से एक महिला की मौत हो गई है। महिला का शव नहर के पास से बरामद हुआ, जिसपर गहरे घाव भी मिले हैं। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। हालांकि अभी तक मृतक महिला की पहचान नहीं हो सकी है।

Stray Dog

कुत्तों ने महिला को नोच-नोचकर मार डाला (सांकेतिक फोटो)

तीन दिन पहले गांव में आई थी महिला

कुशीनगर के नन्हू मुंडेरा गांव के पास आवारा कुत्तों ने मानसिक रूप से विक्षिप्त 35 साल की एक महिला को नोच-नोचकर मार डाला। पुलिस चौकी प्रभारी विक्रम अजीत राय के मुताबिक, शनिवार को नान्हू मुंडेरा गांव में नहर के पास स्थानीय लोगों ने आंशिक रूप से खाया हुआ एक शव देखा। अधिकारियों ने पुष्टि की कि उसके पूरे शरीर, विशेषकर उसकी आंखों और गर्दन पर गहरे घाव थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला तीन दिन पहले इलाके में आई थी और गांव के बाहर नहर के किनारे रह रही थी।

End of Feed