Bahraich: संपत्ति विवाद में रिश्तेदारों को फंसाने के लिए लगाई आग में महिला की खुद गई जान, पति गिरफ्तार

Bahraich: दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के गांव नूरुद्दीन चक में हुई इस घटना के सिलसिले में मंगलवार को महिला के पति के अलावा उसके भाई और भतीजे को भी गिरफ्तार किया गया।

Bahraich News: बहराइच जिले में एक महिला ने कथित तौर पर संपत्ति विवाद में अपने रिश्तेदारों को फंसाने के लिए घर में आग लगा दी लेकिन झुलसने के कारण उसकी ही मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में उसके पति को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के गांव नूरुद्दीन चक में हुई इस घटना के सिलसिले में मंगलवार को महिला के पति के अलावा उसके भाई और भतीजे को भी गिरफ्तार किया गया।

संपत्ति विवाद में रिश्तेदारों को फंसाने के लिए लगाई आग में महिला की खुद गई जान, पति गिरफ्तार

संपत्ति विवाद में रिश्तेदारों को फंसाने के लिए लगाई आग में महिला की खुद गई जान, पति गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के अनुसार, 16 मई को आग लगने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां एक मकान आग की लपटों में घिरा मिला। उन्होंने बताया कि आग में झुलसी चंदा उर्फ महबूबी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे लखनऊ रेफर किया गया। लखनऊ में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

End of Feed