2027 के विधानसभा चुनाव में साल 2022 से ज्यादा सीटें जीतकर सत्ता में आएंगे : CM योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज टाइम्स नाउ के विकसित भारत-समृद्ध यूपी कॉन्क्लेव में अपने बेबाक राय रखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा 2027 में 2022 से भी ज्यादा सीटें जीतकर फिर सत्ता में आएगी। सीएम ने कहा कि यूपी में रामराज्य की स्थापना हुई है, जहां युवा, किसान और महिलाएं सुरक्षित व सशक्त हैं।

Viksit Bharat Samriddh UP Conclave: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज टाइम्स नाउ नवभारत के मंच पर तमाम प्रश्नों के बेबाकी से उत्तर दिए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से लेकर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री सपा प्रमुख अखिलेश यादव तक पर बात की। 2027 के विधानसभा चुनाव पर भी उन्होंने अपनी बात रखी और साफ कहा कि भाजपा 2027 के चुनाव में 2022 से ज्यादा सीटें जीतेगी।

CM Yogi about 2027 Election.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2027 विधानसभा चुनाव पर कही ये बातें

टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर इन चीफ नाविका कुमार के साथ इंटरव्यू में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2027 में एक बार फिर से यूपी में डबल इजन की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा, अखिलेश यादव के लिए फिलहाल न तो कोई स्कोप है और न ही फ्यूचर।

End of Feed