शहर

Viksit Bharat Samriddh UP Conclave: नोएडा युवराज केस पर क्या बोले उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठ, किसे ठहराया जिम्मेदार?

Viksit Bharat Samriddh UP Conclave: यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने नोएडा में इंजीनियर युवराज मेहता के मौत मामले पर कहा कि जो भी इस मामले में दोषी होंगे, उनपर कार्रवाई होगी।

Image

टाइम्स नाउ नवभारत के विकसित भारत-समृद्ध उत्तर प्रदेश में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

Viksit Bharat Samriddh UP Conclave: नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत मामले पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने स्वीकार किया कि स्थिति को संभालने में लापरवाही थी। पाठक ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया और कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पीड़ित परिवार के साथ सरकार- पाठक

टाइम्स नाउ नवभारत के विकसित भारत-समृद्ध उत्तर प्रदेश कॉन्क्लेव में बात करते हुए ब्रजेश पाठक ने कहा- "मैं बहुत इस प्रकरण को लेकर के दुखी था। हमने स्वयं, मैं पहला व्यक्ति था अपनी सरकार में, जिसने इसकी भर्त्सना की और अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो भी दोषी हो कड़ी कारवाई हो और मैंने यह भी कहा कि हम पीड़ित परिवार के साथ खड़े। हर स्थिति में उसे न्याय मिलेगा।

SIT की रिपोर्ट पर क्या बोले डिप्टी सीएम?

आगे ब्रजेश पाठक से जब SIT की रिपोर्ट को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा- आपको शीघ्र पता चलेगा और मेरी प्रतिबद्धता है कि हम बेटे के परिवार के साथ खड़े मिलेंगे और पहला व्यक्ति मैं था जो मैंने आपको भी वीडियो भेजा था और सबको मिला होगा। हर स्थिति में उस बच्चे को न्याय मिलना चाहिए और जो भी दोषी अफसर हैं कड़ी कारवाई होगी।

अफसरों की लापरवाही पर क्या बोले ब्रजेश पाठक?

ब्रजेश पाठक ने नोएडा इंजीनियर मौत मामले में अफसरों की लापरवाही पर कहा- मैं मानता हूं, लापरवाही होगी या कोई दोषी होगा, इसमें कड़ी कारवाई हो, मैं संस्तुति करता हूं, आपके चैनल के माध्यम से संस्तुति करता हूं। लिखित में भी कर चुका हूं। मैं पहले दिन, जिस दिन ये घटना घटी, उसकी रात में हमने, ट्रेन से या कहीं बाहर था, मैंने वीडियो बना के जारी किया। मैं लखनऊ में नहीं था, मैं ट्रेन में था या कहीं बाय रोड था। मैंने वीडियो बना के जारी किया कि इसमें कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।"

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article