Guwahati Old Name: गुवाहाटी का पुराना नाम क्या था? जानें कैसे पड़ा वर्तमान नाम, देवी कामाख्या से जुड़ा है शहर का इतिहास

Guwahati Old Name: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो गई है और इसके साथ ही आज हम आपको मां कामाख्या की भूमि के नाम से जानें जाने वाले गुवाहाटी के इतिहास और उसके पुराने नाम के बारे में बताएगें।

Guwahati Old Name: गुवाहाटी असम सबसे का बड़ा शहर है। इतना ही नहीं गुवाहाटी को मां कामाख्या की भूमि के नाम से भी जाना जाता है। इस शहर को प्राचीन मंदिरों, पारंपरिक त्योहारों, संस्कृति, परंपराओं और ऐतिहासिक विरासत के लिए जाना जाता है। गुवाहाटी का इतिहास करीब 2000 साल पुराना है। बीते सालों में इस शहर का विकास तेजी से हो रहा है। मां कामाख्या की भूमि होने के कारण यहां हर साल हजारों-लाखों लोग माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। नवरात्रि (Navratri 2025) की शुरुआत के साथ ही यहां भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचेंगे। इसके अलावा यहां घूमने के लिए कई अन्य स्थान मौजूद हैं। गुवाहाटी की यात्रा के दौरान या इस शहर का वर्तमान नाम सुनते हुए आपने कभी सोचा की शहर का पुराना नाम क्या था? इस शहर का वर्तमान नाम कैसे पड़ा? और इसका इतिहास क्या है? आइए आज आपको इन सभी सवालों के जवाब दें।

Guwahati Old Name.

गुवाहाटी का पुराना नाम क्या था (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

कैसे मिला गुवाहाटी को उसका वर्तमान नाम?

गुवाहाटी को उसका वर्तमान नाम असमिया भाषा के दो शब्दों को मिलाकर मिला है। गुवा जिसका अर्थ सुपारी है और हाट जिसका अर्थ बाजार है। इन दोनों शब्दों को मिलाकर इसे गुवाहाटी कहा गया। लेकिन 1826 में ब्रिटिश के आधिपत्य के बाद अंग्रेज अपनी सुविधा के लिए इसे गौहाटी कहने और लिखने लगे, जिसके कारण इसे गौहाटी के नाम से जाना गया। अब सवाल ये है कि गौहाटी वापस गुवाहाटी कैसे बना। बता दें कि जब देश के शहरों को उनका पुराना नाम लौटाने की शुरुआत हुई, तो शहर को वापस गुवाहाटी के नाम से जाना गया।

End of Feed