Weather Alert: लौटेगा स्वेटर वाला मौसम? 7-8 अप्रैल को भारी बारिश और ओले गिरने का अलर्ट, 15 डिग्री तक गिरेगा पारा

Weather Alert: मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत में दो पश्चिमी विक्षोभों के कारण 7-8 अप्रैल को भारी बारिश और ओले गिरने की संभावना है। जिससे दिल्ली, पंजाब और यूपी में तापमान सामान्य से काफी नीचे गिर जाएगा।

Weather Alert: उत्तर भारत में गर्मी की दस्तक के बीच मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मार्च के दूसरे सप्ताह से शुरू हुआ मौसम का उतार-चढ़ाव अप्रैल के पहले हफ्ते में भी जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, एक के बाद एक आ रहे दो पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) उत्तर-पश्चिम भारत के मौसम को पूरी तरह बदलने वाले हैं। इसका सबसे ज्यादा असर 7 और 8 अप्रैल को देखने को मिलेगा, जिससे चिलचिलाती धूप की जगह एक बार फिर हल्की ठंडक का अहसास हो सकता है।

Weather alert imd update delhi ncr punjab haryana up rain

उत्तर भारत पर 'वेस्टर्न डिस्टरबेंस' का साया (चित्र साभार: PTI)

पश्चिमी विक्षोभ का डबल अटैक

मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह दो पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेंगे। इनकी सक्रियता 7 और 8 अप्रैल को अपने चरम पर होगी। इसके असर से दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। पहाड़ी राज्यों जैसे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में इस दौरान बर्फबारी और ओले गिरने (Hailstorm) का भी अनुमान है।

End of Feed