Kanchrapara News: बंद कमरे में छिपा रखा था नोटों का बंडल, गिनने के लिए मंगाई गईं 3 मशीनें; 1.77 करोड़ कैश बरामद

Kanchrapara: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के कांचरापाड़ा में स्थित हारनेट इंग्लिश मीडियम स्कूल से पुलिस ने रातभर चली छापेमारी के बाद 1.77 करोड़ का बेहिसाब कैश बरामद किया है। इस मामले में स्कूल के कैशियर और अकाउंटेंट को हिरासत में लिया गया है।

Kanchrapara North 24 Parganas News: पश्चिम बंगाल में एक बार फिर भारी मात्रा में बेहिसाब नकदी बरामद होने से हड़कंप मच गया है। उत्तर 24 परगना जिले के कांचरापाड़ा स्थित 'हारनेट इंग्लिश मीडियम स्कूल' से पुलिस ने रातभर चली लंबी तलाशी के बाद लगभग 1.77 करोड़ रुपये की भारी-भरकम नकदी बरामद की है। यह कैश स्कूल परिसर में लंबे समय से बंद पड़े एक कमरे के भीतर से बरामद किया गया है। इस घटना के बाद पुलिस ने स्कूल के कैशियर और असिस्टेंट अकाउंटेंट को हिरासत में ले लिया है।

west bengal kanchrapara news police recover cash.

दो लोग हिरासत में

रातभर चली नोटों की गिनती

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कांचरापाड़ा की फोरमैन कॉलोनी में स्थित इस निजी स्कूल के एक बंद कमरे में भारी मात्रा में अवैध नकदी रखे होने की गुप्त सूचना बिजपुर थाना पुलिस को मिली थी। बुधवार रात पुलिस की एक विशेष टीम ने केंद्रीय बलों की कड़ी सुरक्षा के बीच स्कूल परिसर में अचानक छापा मारा। जहां नोटों के कई बंडल छिपाकर रखे गए थे। बरामद रकम इतनी ज्यादा थी कि हाथ से नोट गिनना नामुमकिन था। आनन-फानन में नोट गिनने की तीन मशीनें मंगवाई गईं। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नोटों की गिनती का काम रातभर चलता रहा और गुरुवार सुबह करीब 5:00 बजे जाकर पूरा हुआ, जिसमें कुल 1.77 करोड़ का कैश दर्ज किया गया।

End of Feed