बंगाल का मौसम (10 Mar 2026) West Bengal Weather Today: बंगाल की खाड़ी में उठा नया सिस्टम, 8 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट जारी; जानें IMD का अपडेट

बंगाल का मौसम (बंगाल में आज का मौसम कैसा रहेगा) 10 Mar 2026: बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से पश्चिम बंगाल में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कोलकाता समेत कई जिलों में 14 मार्च तक मौसम के हालात बदले रहेंगे। आइए जानते हैं पश्चिम बंगाल के मौसम का हाल।

बंगाल में आज का मौसम (10 Mar 2026): बंगाल की खाड़ी में उठे एक विशाल 'एटमॉस्फेरिक सर्कुलेशन' ने भारत के मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। म्यांमार के पास विकसित हुआ यह सिस्टम धीरे-धीरे भारतीय तटों की ओर बढ़ रहा है, जिसके प्रभाव से मार्च की शुरुआती गर्मी के बीच अब बारिश और ठंडी हवाओं का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग (IMD) की मानें तो यह वेदर सिस्टम उन पहाड़ी और मैदानी राज्यों के लिए राहत की फुहारें ला सकता है, जहां पारा समय से पहले ही सामान्य से ऊपर पहुंच गया था। यही सिस्टम पश्चिम बंगाल में भी गरज-तड़क के साथ बारिश की चेतावनी लेकर आया है।

west bengal weather

बंगाल में बारिश का दौर

कई जिलों में येलो अलर्ट

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत राज्य के बड़े हिस्से में रविवार से ही बादलों की आवाजाही लगी हुई है। अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक हफ्ते तक उत्तर और दक्षिण बंगाल के कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश होने के आसार हैं। विशेष रूप से कलिम्पोंग, दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, बीरभूम, मुर्शिदाबाद, नदिया, उत्तर 24 परगना और पूर्व बर्धमान में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है। इन इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

End of Feed