शहर

खुशियों के बीच पसरा मातम; बहुभोज से लौटते वक्त कार ट्रक से टकराई, 3 की दर्दनाक मौत

कुशीनगर जिले में रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे ने खुशियों को गहरे मातम में बदल दिया। बहुभोज कार्यक्रम से लौट रहे युवकों की कार हाईवे पर ट्रक से टकरा गई, जिसमें तीन युवकों की जान चली गई और चार गंभीर रूप से घायल हो गए। शादी की खुशियां मना रहा परिवार पल भर में दर्द से टूट गया।

Image

कुशीनगर में दर्दनाक सड़क हादसा

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Kushinagar Road Accident: कुशीनगर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। रविवार तड़के बहुभोज कार्यक्रम में शामिल होकर कार से हाटा लौट रहे युवकों की गाड़ी हाईवे पर एक ट्रक से जा टकराई। इस भीषण दुर्घटना में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार नगर पालिका हाटा के वार्ड संख्या 4 अहिरौली तुलादास निवासी आकाश वर्मा की शादी के अवसर पर शनिवार रात बहुभोज का आयोजन किया गया था, जिसमें आर्केस्ट्रा भी रखा गया था। देर रात तक कार्यक्रम देखने के बाद आकाश के भाई हरीश वर्मा सहित कुल सात युवक कार से हाटा के लिए रवाना हुए। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया।

कब और कहां हुआ हादसा

शहर के पास एक मैरिज हाल के नजदीक पहुंचते ही उनकी कार अचानक एक ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए और कई युवक वाहन के अंदर फंसकर मदद के लिए चिल्लाने लगे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को कार से बाहर निकाला और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हाटा भेजा। वहां डॉक्टरों ने हरीश (23 वर्ष) पुत्र पुरुषोत्तम, अमन वर्मा (26 वर्ष) पुत्र श्रवण वर्मा निवासी अहिरौली तुलादास तथा नितिश वर्मा (20 वर्ष) पुत्र कृष्ण मुरारी निवासी पिपरा कपूर को मृत घोषित कर दिया।

खुशियां मातम में बदलीं

वहीं हादसे में घायल सूरज वर्मा (22 वर्ष), मुकेश वर्मा (19 वर्ष), विकास वर्मा (26 वर्ष) निवासी अहिरौली तुलादास और शैलेश वर्मा (18 वर्ष) निवासी हाटा खास को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया। इस हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में मातम छा गया और घरों में चीख-पुकार मच गई। जिस घर में हंसी-खुशी का माहौल था, उसी घर में अब जवान बेटे की मौत से मातम पसरा हुआ है। अहिरौली तुलादास निवासी हरीश वर्मा के बड़े भाई आकाश की शादी महज दो दिन पहले ही हुई थी। विवाह समारोह में शामिल होने के लिए हरीश करीब एक हफ्ते पहले घर लौटे था। पांच भाइयों में सबसे बड़े आकाश की शादी को लेकर पूरे परिवार और रिश्तेदारों में उमंग थी।

हरीश की मां का बुरा हाल

आकाश और हरीश दोनों भाई विदेश में रहते थे और चार साल पहले पिता के निधन के बाद घर की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। लेकिन बड़े भाई के बहुभोज वाले दिन ही छोटे भाई हरीश की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे खुशियां पल भर में गम में बदल गईं। हरीश की मां शकुंतला बेटे की मौत से बार-बार बेहोश हो जा रही थीं। इस हादसे में पड़ोसी अमन वर्मा की मौत से भी परिवार पूरी तरह टूट गया। अमन गाजियाबाद में बिल्डर का काम करते था और पड़ोसी आकाश की शादी में शामिल होने के लिए घर आए था, लेकिन लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। उसकी पत्नी रानी वर्मा का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, इस दुर्घटना में जान गंवाने वाला नितिश अपने मामा के घर अहिरौली तुलादास में रहते था और अभी अविवाहित था।

सीएम योगी ने जताया दुख

हाटा के पास हाईवे पर कार और ट्रक की टक्कर में तीन युवकों की मौत की सूचना मिलने पर विधायक मोहन वर्मा अहिरौली तुलादास पहुंचकर मृतक हरीश वर्मा और अमन वर्मा के परिजनों से मिले तथा उन्हें सांत्वना दी। प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि चार युवक घायल हैं। पुलिस ने ट्रक और कार दोनों को अपने कब्जे में ले लिया है। दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई और अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य तेजी से कराने के निर्देश दिए।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'