भीषण गर्मी में प्यासा इंदौर: पानी को लेकर सड़कों पर उतरे लोग, कई जगह चक्काजाम

जल संकट को लेकर यह पदर्शन पहली बार नहीं हो रहा है। कांग्रेस इससे पहले भी शहर के सभी 22 जोनल कार्यालयों पर प्रदर्शन कर चुकी है। कई इलाकों में लोग पहले भी सड़क पर उतरकर धरना और चक्काजाम कर चुके हैं।

भीषण गर्मी के बीच इंदौर में जल संकट गहराता जा रहा है। पानी की किल्लत से परेशान लोगों का गुस्सा रविवार को सड़कों पर फूट पड़ा। शहर के अलग-अलग इलाकों में कांग्रेस पार्षदों के नेतृत्व में लोगों ने प्रदर्शन करते हुए चक्काजाम किया। इस प्रदर्शन के कारण कई प्रमुख चौराहों पर घंटों तक यातायात प्रभावित रहा और लोग तपती धूप में जाम में फंसे रहे।

water Crisis

जल संकट को लेकर प्रदर्शन

शहर की रफ्तार थमी

सुबह से ही शहर के दो बड़े चौराहों पर प्रदर्शन शुरू हो गया। यहां पालदा चौराहे पर कांग्रेस पार्षद कुणाल सोलंकी के नेतृत्व में वार्ड-75 और वार्ड-64 के निवासी सड़कों पर उतर आए। अनोखा विरोध प्रदर्शन करते हुए वे चक्का जाम कर पार्षद पुलिस अधिकारियों के पैरों में गिर पड़े और दंडवत होकर रेंगते हुए अफसरों तक पहुंचे। जहां गुजारिश करते हुए उन्होंने कहा, सर पानी नहीं है, पानी दिलवा दो... जनता मर जाएगी। स्थानीय रहवासियों के साथ पार्षद ने अधिकारियों के पैर पकड़कर इलाके में पेयजल संकट दूर करने की मांग की। बढ़ती गर्मी और पानी की किल्लत को लेकर शहर में विरोध लगातार तेज होता जा रहा है ।

End of Feed