Influencer Palak Rajak: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ट्विशा शर्मा जैसा ही एक और मामला सामने आया है। शादी के एक साल बाद ही सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पलक रजक की मौत हो गई है। ससुराल वाले जहां इसे आत्महत्या बता रहे हैं वहीं पलक रजक के परिवार वाले इसे हत्या। हत्या का शक कई कारणों से पैदा हो रहा है। जिसमें पलक का लास्ट इंस्टाग्राम पोस्ट, पापा को आखिरी फोन कॉल और जान बचाने की गुहार, दहेज उत्पीड़न आदि।
पलक रजक की मौत, आत्महत्या या हत्या?
पलक रजक का आखिरी कॉल
पलक ने मौत से 20 मिनट पहले अपने परिवार को कॉल किया था। पलक ने अपने पिता ने जान बचाने की गुहार लगाते हुए कहा था कि पाप आकर बचा लो, उसे ले चलो। भाई से भी पलक की बात हुई थी, भाई को भी कहा था कि वो उसे वहां से ले जाए, नहीं तो ससुरालवाले उसे मार देंगे। भाई जबतक पलक के ससुराल पहुंचता, उससे पहले खबर मिली कि पलक को अस्पताल ले गए हैं, भाई अस्पताल पहुंचा लेकिन तबतक वो मर चुकी थी। ससुराल वालों ने कहा कि उसने आत्महत्या कर ली है, उसने फांसी लगा थी।
पलक का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट
पलक रजक का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट भी साजिश की ओर इशारा कर रहा है। पलक ने इसमें पैनिक अटैक, चिंता, नींद नहीं आना, लगातार रोना और डिप्रेशन जैसे शब्द लिखे थे। पलक सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर थी। वो एक इन्फ्लुएंसर के रूप में जानी जाती थी, लेकिन कौन जानता था कि रिल्स की दुनिया में खुश दिखने वाली पलक असल में अंदर से कितनी टूट चुकी थी।
तीन दिन से भूखी थी पलक रजक
पलक रजक तीन दिन से भूखी थी, उसने खाना नहीं खाया था। पलक शादी के बाद खुश नहीं थी, ये वो कई बार जाहिर भी कर चुकी थी। ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का भी आरोप है। दावा है कि ससुराल वालों ने पलक की एफडी भी तुड़वाकर अपने पास रख ली थी, गहने भी ले लिए थे और कार के लिए दवाब बना रहे थे।
