Ballia News: बलिया में सब्जी की दुकान के पीछे चले लाठी-ठंडे, खूनी संघर्ष में एक शख्स की मौत

बलिया जिले के रेवती कस्बे में सब्जी की दुकान लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। जिसमें लाठी-डंडे और सरिया से हमला किया गया, इस दौरान एक शख्स की मौत हो गई और भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश की जा रहीहै।

Ballia Crime News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसका भाई गंभीर रूप ये घायल हो गया। बताया जा रहा है को रेवती कस्बे में सब्जी की दुकान लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प हुई थी, जो इतना बढ़ गई कि बात लाठी-डंडे तक पहुंच गई। वारदात की सूचना मलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल शख्स का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

crime

सांकेतिक फोटो

बलिया क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि रविवार रात रेवती कस्बे के बीज गोदाम के पास धनजी तुरहा और सुनील तुरहा के बीच सब्जी की दुकान लगाने को लेकर विवाद हो गया, जिसने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। उन्होंने बताया कि इस दौरान लाठी, डंडे और सरिया से प्रहार किया गया, जिसमें धनजी तुरहा (40) और उनका भाई भुलन तुरहा गंभीर रूप से घायल हो गए। कुरैशी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद दोनों घायलों को तत्काल स्थानीय सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने धनजी तुरहा को मृत घोषित कर दिया। वहीं भुनन तुरहा को अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

End of Feed