शहर

Ballia: जादू-टोना के शक में बढ़ा विवाद, महिला की पीट-पीटकर हत्या; 4 अन्य घायल

बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र के एक गांव में जादू टोना को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट के दौरान एक महिला की मौत हो गई। जिसके बाद लाठी-डंडे से मारपीट शुरू हो गई। इस मारपीट में एक महिला की मौत हो गई और चाल लोग घायल हो गए-

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर

Photo : iStock

Ballia: बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र के एक गांव में जादू टोना को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट के दौरान एक महिला की मौत हो गई। इसके साथ ही मारपीट में चार अन्य व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी। मामले में सात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज करने के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के बेटे संतोष शाह की तहरीर पर सात लोगों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।

जादू-टोना के शक को लेकर विवाद

पुलिस ने रविवार को बताया कि इस बैरिया क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) मोहम्मद उस्मान ने रविवार को बताया कि रेवती थाना क्षेत्र के हड़िया कला गांव में शनिवार की रात साढ़े नौ बजे जादू टोना को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ, जो मारपीट में तब्दील हो गया। जिसमें एक महिला की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए।

लाठी-डंडे से मारपीट

उन्होंने कहा कि लाठी-डंडे से हुई इस मारपीट में गंभीर रूप से घायल राज मुनी देवी (45) की मौत हो गयी और उसके दो बेटों समेत चार अन्य घायल हो गये और घायलों को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ ने बताया कि इस मामले में मृतक के बेटे संतोष शाह की तहरीर पर सात लोगों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

सीओ ने बताया कि हड़िया कला गांव के शिव प्रसाद की बेटी रूपा की गत 15 जून को कोलकाता में मौत हुई थी, परिवार को शक था कि राज मुनी देवी ने भूत प्रेत और टोना-टोटका करके उसकी जान ली है, इसको लेकर शनिवार की रात दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। उन्होंने कहा कि पुलिस अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

(इनपुट-भाषा)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article