Viksit Bharat Samriddh UP Conclave: उत्तर प्रदेश में सड़क हादसों पर कैसे लगेगी लगाम? दयाशंकर सिंह ने बताई अपनी रणनीति

Viksit Bharat Samriddh UP Conclave: यूपी के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने विकसित भारत-समृद्ध यूपी कॉन्क्लेव में कहा कि उत्तर प्रदेश का परिवहन विभाग तेजी से आधुनिकीकरण की ओर बढ़ रहा है। आज UPSRTC की बसें 8 हजार से बढ़कर 14 हजार हो चुकी हैं और 43 जिलों में इलेक्ट्रिक बसें संचालित हैं, जिन्हें जल्द ही सभी 75 जिलों तक विस्तार दिया जाएगा। 23 बस अड्डों को एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है तथा बसों में जीपीएस और महिलाओं के लिए 1090 से जुड़ा पैनिक बटन लगाया गया है।

Viksit Bharat Samriddh UP Conclave: उत्तर प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने आज टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत के विकसित भारत समृद्ध यूपी कॉन्क्लेव में अपने विभाग की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं का विस्तृत खाका पेश किया। इस दौरान उन्होंने कई अन्य मुद्दों पर भी बेबाकी से अपनी राय रखी। उन्होंने सड़क सुरक्षा,बस बेड़े के विस्तार,इलेक्ट्रिक वाहनों और आरटीओ सुधारों पर विस्तार से बात की।

विकसित भारत-समृद्ध यूपी कॉन्क्लेव में यूपी के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह।

विकसित भारत-समृद्ध यूपी कॉन्क्लेव में यूपी के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह।

8 हजार से बढ़कर 14 हजार हुई बसें

दयाशंकर सिंह ने बताया कि जब उन्होंने कार्यभार संभाला था, तब Uttar Pradesh State Road Transport Corporation (UPSRTC) के पास लगभग 8 हजार बसें थीं, जो अब बढ़कर 14 हजार हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि पहले जिन बसों को ‘खटारा’ कहा जाता था,आज प्रदेश का बस बेड़ा देश में सबसे नया औसत बेड़ा बन चुका है।

End of Feed