Waynad Landslide: वायनाड में मूसलाधार बारिश के बीच कल्लाडी सुरंग परियोजना स्थल पर सुबह करीब 11 बजे एक भयावह लैंडस्लाइड हुआ। यह मंजर इतना दिल दहला देने वाला था कि आस-पास के इलाकों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि इस खौफनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग अब भी लापता हैं। साथ ही इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसे देखेने के बाद कोई भी सिहर उठेगा। भूस्खलन (Landslide) के बाद दोपहर 12.30 बजे यह अलर्ट जारी किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पड़ोसी कोझिकोड जिले में भी रेड अलर्ट जारी किया जबकि राज्य के मलप्पुरम, कन्नूर और कासरगोड जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। आज मनंतवाडी इलाके में 64 मिलीमीटर (मिमी) और वैथिरी में 123 मिमी बारिश हुई।
प्रियंका गांधी ने कही ये बात
वहीं अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में हुए भयावह भूस्खलन पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि आपदा में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री वीडी. सतीसन खुद राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस और NDRF की टीमें पिछले कुछ समय से घटना स्थल पर मौजूद हैं और अब SDRF की टीमें और सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक भी वहां पहुंच चुके हैं। प्रियंका ने UDF कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों से प्रशासन के दिशानिर्देशों का पालन करने और हर संभव सहायता प्रदान करने की अपील की है।
'हम पूरी तरह से आपके साथ खड़े हैं'
X पर अपने ट्वीट में प्रियंका ने कहा, 'हम सभी जिला प्रशासन, तिरुवनंतपुरम से आ रहे मंत्री टी. सिद्दीकी और ए. पी. अनिल कुमार, स्थानीय पार्टी पदाधिकारियों और संबंधित एजेंसियों के साथ लगातार समन्वय बनाए हुए हैं। जिन्होंने इस भयानक हादसे में अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। इस कठिन समय में हम पूरी तरह से आपके साथ खड़े हैं और आपको हर संभव सहायता प्रदान करेंगे। जो लोग अभी भी लापता हैं, उनके लिए हमारी प्रार्थनाएं और उम्मीदें बनी हुई हैं; ईश्वर उन्हें सुरक्षित रखे जब तक कि बचाव दल उन तक न पहुंच जाए, और उनके इंतजार कर रहे परिजनों को इस दुखद घड़ी में साहस दे।'
'हर संभव सहायता प्रदान करें'
मुख्यमंत्री ने कहा, 'मैं UDF कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और आम जनता से अपील करता हूं कि वे प्रशासन के दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए हर संभव सहायता प्रदान करें। ऐसे समय में, हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि राहत और बचाव कार्यों में कोई बाधा न आए और हम बिना किसी व्यवधान के हर मुमकिन मदद पहुंचा सकें।' बता दें कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को केरल के वायनाड जिले में 'रेड अलर्ट’ जारी किया जहां आज मनंतवाडी और वैथिरी इलाकों में बहुत भारी बारिश हुई।
भूस्खलन में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि
मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन ने जानकारी देते हुए बताया कि भूस्खलन में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है, जबकि सात लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सात अन्य लोग लापता हैं। आस-पास के इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है। सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पत्रकारों को बताया कि सुरंग परियोजना स्थल पर कोई मजदूर नहीं था और जिन लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है, वे इंजीनियर और सुरक्षा कर्मी हैं। उन्होंने कहा, "अगर वहां काम चल रहा होता, तो यह और भी बड़ी त्रासदी होती।" भूस्खलन कल्लाडी में मीनाक्षी ब्रिज के पास हुआ, जहां मलप्पुरम और वायनाड जिलों को जोड़ने वाली सुरंग परियोजना का काम चल रहा है। भूस्खलन के कारण वहां खड़ी एक निजी बस पास की नदी में बह गई और वहां आधी डूबी पड़ी रही। इसका इस्तेमाल मजदूरों को लाने-ले जाने के लिए किया
