Varanasi News: बढ़ गई काशी की रफ्तार, खुल गया रिंग रोड का एक और हिस्सा

57.3 किमी लंबी वाराणसी रिंग रोड परियोजना अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। यहां पर संदाह से रेवासा तक का हिस्सा हल्के वाहनों के लिए खोल दिया गया है, जबकि गंगा पुल के दूसरे हिस्से पर अभी काम चल रहा है।

Varanasi News: वाराणसी यानी काशी दुनिया के सबसे पुराने शहरों में से एक है। इस विशाल शहर में ट्रैफिक का दबाव भी काफी है। शहर के अंदर ट्रैफिक के दबाव को कम करने के लिए यहां 57.3 किमी लंबी रिंग रोड बनाई जा रही है। चार लेन की इस रिंग रोड का काम अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। यह रिंग रोड राजा तालाब के पास नेशनल हाईवे 19 (वाराणसी-प्रयागराज-कानपुर हाईवे) से शुरू होकर रेवासा गांव तक जाती है और वापस NH19 से मिल जाती है।

Varanasi Ring road

वाराणसी में रिंग रोड का ज्यादातर हिस्सा ऑपरेशनल (फोटो - x.com/DetoxTravellerr)

रिंग रोड का राजा तालाब से लेकर हरऊआ तक का हिस्सा फेस-2 का पैकेज 1 है। हरऊआ से संदाह तक फेस 1 है और संदाह से रेवासा गांव तक फेस 2 का पैकेज 2 है। फेस-2 का पैकेज 1 यानी राजा तालाब से हरऊआ तक का हिस्सा काफी समय से तैयार है और ऑपरेशनल भी है। लंबे समय से चालू होने के कारण इस हिस्से पर सड़क कई जगह उखड़ी हुई है। हरऊआ से संदाह तक का हिस्सा भी ऑपरेशनल है और यह सिमेंटेड बना है। संदाह से रेवासा गांव की तरफ का हिस्सा भी अब ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया है।

End of Feed