गंगा नदी में नाव पर बीयर पार्टी करने वाला शख्स गिरफ्तार, वायरल वीडियो के बाद लिया पुलिस ने एक्शन

वाराणसी में माता शीतला की पूजा के दौरान नाविकों की एक नाव पर बीयर पीते और डीजे बजाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो की जांच के बाद पुलिस ने मंगलवार सुबह आरोपी युवक को अस्सी घाट से गिरफ्तार किया।

Varanasi News: वाराणसी जिले में नाव पर सवार होकर बीयर पीते एक युवक का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए कार्रवाई की। डीसीपी काशी गौरव बंसवाल और एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार की निगरानी में पुलिस ने वायरल वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान कर उसे मंगलवार की सुबह अस्सी घाट इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया युवक अर्जुन राजभर (25 वर्ष) निवासी नगवां नाव डेकोरेटर बताया जा रहा है, जो अपने साथियों के साथ अस्सी से मिर्जापुर की ओर गया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शाम को निकला था और रात में अदलहाट पहुंच गया था।

Varanasi Police Arrested Youth Drinking Beer on Boat in Ganga River

गंगा नदी में नाव पर बीयर पीने वाले युवक पर पुलिस की कार्रवाई

प्रशासन में मच गई हलचल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, माता शीतला को बधाई देने के लिए जा रहे नाविकों की नाव पर बीयर पीते और डीजे बजाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन में हलचल मच गई है। नाविक प्रेम साहनी की शिकायत पर भेलूपुर थाने में मामला दर्ज किया जा रहा है। यह घटना शीतला घाट से अदलहाट स्थित शीतला माता मंदिर तक गंगा मार्ग से जाने के दौरान हुई थी। वायरल वीडियो की जानकारी मिलते ही एसीपी दशाश्वमेध ने मामले की जांच शुरू की और मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

End of Feed