Varanasi Phulwaria Flyover: मार्च तक बनकर तैयार होगा फुलवरिया फ्लाईओवर, शहरवासियों के लिए बड़ी राहत

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 15, 2022, 05:23 PM IST

Construction of Phulwaria Flyover: वाराणसी में जाम की समस्या बहुत जल्द समाप्त होने वाली है। निर्माणाधीन फुलवरिया फ्लाईओवर का निर्माण कार्य नए साल में पूरा हो जाएगा। इसको लेकर जिलाधिकारी ने कार्यकारी एजेंसी को निर्देश जारी कर दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • फुलवरिया फ्लाईओवर के लिए सेना की जमीन को अधिग्रहित करने की जरूरत
  • बिजली के दो पोल शिफ्ट करने के लिए बिजली विभाग से सेतु निगम लेगा मंजूरी
  • कार्यकारी एजेंसी को कार्य में तेजी लाने के दिए गए निर्देश

Varanasi News: नए साल में वाराणसी में कई विकास परियोजनाएं पूरी हो जाएंगी। जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने इन परियोजनाओं को समय पर पूरी करने का निर्देश दिया है। डीएम ने अपने कार्यालय में सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा की। डीएम का फोकस बहुप्रतीक्षित फुलवरिया फ्लाईओवर के निर्माण पर रहा। डीएम ने अधिकारियों और कार्यकारी एजेंसी को कहा कि, हर हाल में मार्च तक इस फ्लाईओवर का निर्माण पूरा करें।

varanasi phulwaria flyover twitter

निर्माणाधीन फुलवरिया फ्लाईओवर का निरीक्षण करते डीएम (फाइल फोटो)

डीएम ने कहा कि, इस फ्लाईओवर पर आवागमन शुरू होने के साथ शहर को जाम से काफी हद तक निजात मिल जाएगी। वाहनों का दबाव सड़कों पर कम होगा। इस योजना की समीक्षा में यह बात सामने आई की फ्लाईओवर के निर्माण के लिए सेना की जमीन भी प्रयोग में लानी पड़ेगी। यह भी बताया गया कि, निर्माण के बीच बिजली के दो पोल आ रहे हैं। इन्हें हटाने के लिए सेतु निगम को बिजली विभाग से अनुमति लेनी पड़ेगी।

End of Feed