Varanasi New Elevated Road: चांदपुर चौराहे से अकेलवा तक बनेगी एलिवेटेड सड़क, लोहता बाजार से होकर गुजरेगी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 24, 2023, 03:23 PM IST

Chandpur Elevated Road: वाराणसी में अगले कुछ साल में एलिवेटेड रोड का जाल बिछ जाएगा। सड़कों पर वाहनों का दबाव कम करने के लिए कई एलिवेटेड रोड का प्रस्ताव बनाया गया है। कुछ की डीपीआर भी मंजूरी हो चुकी है। अब चांदपुर चौराहे से अकेलवा तक एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा। इसको लेकर विभाग ने कवायद तेज कर दी है। मार्ग पर सर्वे का काम पूरा भी कर लिया गया है। यह एलिवेटेड रोड 1300 करोड़ रुपए से बनाया जाएगा।

Varanasi News: शहर में इस साल एक और एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य शुरू होगा। प्रयागराज-वाराणसी छह लेन सड़क से रिंग रोड की राह आसान बनाने के लिए फोरलेन सड़क के ऊपर से एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा। चांदपुर चौराहे से अकेलवा तक सड़क पर भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है। इस आठ किलोमीटर लंबी सड़क को जाम मुक्त बनाने के लिए सेतु निगम ने एलिवेटेड रोड बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। चांदपुर चौराहे से लोहता बाजार को पार कर चार किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड का सर्वे भी हो चुका है। यह एलिवेटेड रोड आठ किलोमीटर लंबा बन सकता है। इसके निर्माण पर 1300 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

varanasi elevated road

वाराणसी में बनेगा एलिवेटेड रोड (सांकेतिक तस्वीर)

अब एलिवेटेड रोड निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा जाना है। बता दें चांदपुर से लोहता बाजार तक स्थानीय दुकानदारों को ध्यान में रखकर एलिवेटेड रोड बनाने की योजना बनाई गई है। इससे स्थानीय बाजार पर सड़क चौड़ीकरण का असर नहीं पड़े। इतना ही नहीं गंजारी में बनने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के लिए इस मार्ग को मुख्य सड़क के रूप में विकसित किया जाएगा।

End of Feed