Varanasi Crime News : रात को रामलीला देखने गया, सुबह खेत में मिला नाबालिग का शव, ये है पूरी घटना

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2022, 10:09 PM IST

Varanasi: बलिया में एक नाबालिग किशोर का शव धान के खेत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना नगरा थाना इलाके के गांव डिहवा की है। जहां खेत में 17 वर्षीय नाबालिग का शव मिला है। सूचना के बाद बलिया एसपी भी मौके पर पहुंचे। जांच के लिए एसओजी व एफएसएल की टीम को भी घटना स्थल पर बुलाया गया। एसपी के मुताबिक मृतक के गले पर काला निशान होने की वजह से पुलिस प्रथम दृष्टया इसे हत्या का मामला मान रही है।

KEY HIGHLIGHTS

  1. गांव डिहवा में धान खेत में 17 वर्षीय नाबालिग का शव मिला
  2. शिवम रात में गांव में चल रही रामलीला देखने गया था
  3. मृतक के गले में काला निशान होने की वजह से पुलिस मान रही हत्या का मामला

Varanasi: यूपी के बलिया में एक नाबालिग किशोर का शव धान के खेत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना नगरा थाना इलाके के गांव डिहवा की है। जहां खेत में 17 वर्षीय नाबालिग का शव मिला है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस खेत में पहुंची व मामले के बारे में जानकारी जुटाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए बलिया एसपी भी मौके पर पहुंचे। इसके अलावा जांच के लिए एसओजी व एफएसएल की टीम को भी घटना स्थल पर बुलाया गया। एफएसएल की टीम ने मौके से कुछ साक्ष्य जुटाए हैं।

19.

घटना की जानकारी देते हुए बलिया के एसपी।

इस मामले को लेकर एसपी ने बताया कि नाबालिग किशोर का शव घर से एक किमी दूर खेत में मिला है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। वहीं नगरा थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी है। एसपी के मुताबिक मृतक के गले में काला निशान होने की वजह से प्रथम दृष्टया ये हत्या का मामला लग रहा है। हालांकि पुलिस को मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है।

End of Feed