Varanasi Murder News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में शादीशुदा महिला को बीयर पिलाकर हत्या मामले का वाराणसी पुलिस ने खुलासा किया है। महिला की हत्या उसके मायके के पास रहने वाले उसी के प्रेमी राजकुमार ने की थी। हत्या आरोपी युवक ने पुलिस से बचने के लिए 24 सिंतबर को उसने प्रेमिका के शव को रिंग रोड के किनारे फेंक दिया था। वाराणसी के लोहता के अनंतपुर गांव में रिंग रोड फेज 2 के किनारे विवाहिता का शव मिला था। पुलिस ने हत्या के आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर पूछताछ की है।
प्रेमिका का हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार
वाराणसी के पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत त्रिपाठी ने कहा कि रिंग रोड किनारे विवाहिता के शव मिलने के बाद उस दिन उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। लेकिन आज आरोपी ने अपने गुनाह को कबूल किया है।
ऑटो चालक था हत्या आरोपी
मृतका की शादी वर्ष 2012 में प्रयागराज में हुई थी। मृतका का मायका वाराणसी के शिवपुर के नवलपुर, बसहीं में है। शादी के कुछ समय बाद से ही पति-पत्नी में कुछ अनबन हो गई थी। इस कारण से मृतका अपने मायके में ही रहने लगी थी। हत्यारोपी राजकुमार ने पुलिस की पूछताछ में कहा कि, उसकी शादी 10 वर्ष पहले हुई थी। उसकी पत्नी के घरवालों ने घर का खर्च चलाने के लिए एक ऑटो भी खरीदा था। इसी काम के दौरान राजकुमार की जान-पहचान मृतका से हो गई। मृतका ने राजकुमार को कहा कि, उसका भी उसके पति के साथ मनमुटाव हो जाने के कारण वह मायके में ही रहती है।प्रेमिका ने मांगे थे 40 हजार रुपए, बना लिया हत्या का प्लान राजकुमार और मृतका के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया था। राजकुमार ने बताया कि, वह जो भी कमाता था, सब मृतका पर ही खर्च कर दिया करता था। कुछ दिन पूर्व ही मृतका ने अपनी बहन के इलाज के लिए राजकुमार से 40 हजार रुपए की मांगी की थी। इतने रुपए नहीं दे पाने पर के कारण राजकुमार ने मृतका की हत्या का प्लान बनाया। उसने स्वीकार किया कि बीते शुक्रवार को मृतका को तुलसी विहार कॉलोनी में बुलाया था। वहीं पर उसे बीयर पिलाई। जब वह पूरी तरह से नशे में हो गई, तो मृतका के ही दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया। इसके बाद शव को रिंग रोड पर अनंतपुर गांव के पास ले गया और फेंक कर फरार हो गया था।
