Varanasi: कचहरी में वकील और पुलिस आमने-सामने; महिला पुलिस अधिकारी की टिप्पणी से भड़का विवाद; जानें पूरा मामला

वाराणसी के कचहरी परिसर में वकीलों और पुलिस के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। एक वायरल वीडियो के बाद मामला और भड़क गया, जिसमें महिला पुलिस अधिकारी की वकीलों पर टिप्पणी से विवाद गहराया। अब दोनों पक्ष आमने-सामने हैं और शुक्रवार को वकीलों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया है।

Varanasi Lawyers and Police Conflict: वाराणसी के कचहरी परिसर का माहौल इन दिनों बेहद तनावपूर्ण बना हुआ है। कानून के दो प्रमुख स्तंभ वकील और पुलिस आमने-सामने हैं। बीते 72 घंटों से दोनों पक्षों में जबरदस्त तनातनी चल रही है, लेकिन गुरुवार को यह विवाद उस वक्त और भड़क गया जब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में वरुणा जोन की एडीसीपी नीतू कात्यायन पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए वकीलों के खिलाफ कड़ी टिप्पणी करती दिखाई दे रही हैं।

Tensions occurs Between Lawyers and Police

वाराणसी में वकीलों और पुलिस के बीच बढ़ता तनाव

दावा किया जा रहा है कि उन्होंने एक वकील के साथ पुलिस कमिश्नर कार्यालय में दुर्व्यवहार किया, जो अपने मुवक्किल के साथ वहां पहुंचा था। वीडियो सामने आते ही कचहरी परिसर में उबाल आ गया और वकीलों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसी के चलते शुक्रवार को हड़ताल का ऐलान किया गया है।

End of Feed