Varanasi: घर से नाराज होकर निकली एमपी की महिला से वाराणसी में कराया जा रहा था देह व्यापार

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 2, 2022, 05:18 PM IST

Varanasi Police: मध्य प्रदेश के सतना जिले की रहने वाली महिला से वाराणसी में देह व्यापार कराया जा रहा था। वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन के पास छापेमारी कर महिला को देह व्यापार के धंधे से मुक्त करवाया गया है। महिला पांच महीने पहले अपने घर से नाराज होकर निकली थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • सतना जिले के कोलगवा थाना क्षेत्र अंतर्गत हनुमान नगर नई बस्ती की है रहने वाली
  • महिला के परिवार वालों ने स्थानीय थाने में 6 जून 2022 को दर्ज करवाई थी रिपोर्ट
  • मध्य प्रदेश पुलिस ने दो हफ्ते पहले सिगरा थाना क्षेत्र में दी थी दबिश

Varanasi News: वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के पास मध्य प्रदेश के सतना जिले की पुलिस ने छापेमारी कर एक महिला को देह व्यापार के दलदल से निकाला है। महिला सतना जिले की ही रहने वाली है। पुलिस ने महिला को इस धंधे में धकलने के आरोप में एक युवक को भी हिरासत लिया है। बता दें, कैंट रेलवे स्टेशन के पास का यह इलाका देह व्यापार के लिए चर्चित है।

fatehpur police

वाराणसी पुलिस ने महिला को देह व्यापार से कराया मुक्त

मध्य प्रदेश की सतना पुलिस का कहना है कि, देह व्यापार के धंधे से मुक्त कराई गई महिला सतना के कोलगवा थाना क्षेत्र की है। यह अपने घर से 5 महीने पहले किसी बात पर नाराज होकर निकल गई थी।

End of Feed