वाराणसी के दौरे पर PM Modi, किया 2200 करोड़ की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास

Varanasi: पीएम मोदी आज अपने निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर हैं। इस दौरान पीएम ने वाराणसी में 2200 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इसके साथ ही बता दें कि आज देश के 9.7 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी की गई है।

Varanasi: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के दौरे पर हैं। पीएम आज वाराणसी में लगभग 2200 करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया है। ये परियोजनाएं बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, पर्यटन, शहरी विकास और सांस्कृतिक विरासत समेत कई क्षेत्रों से जुड़ी हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने देशभर के 9.7 करोड़ से अधिक किसानों के लिए भी शनिवार, 2 अगस्त यानी आज 'किसान सम्मान निधि' योजना के तहत 20वीं किस्त जारी की।

PM in Varanasi

वाराणसी के दौरे पर PM Modi (फोटो - ANI)

सीएम ने 'शिवलिंग' का स्मृति चिन्ह भेट करके पीएम का स्वागत

वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को 'शिवलिंग' का स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य के अलावा कई कैबिनेट मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं सावन के पावन महीने में प्रधानमंत्री का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं, जो न सिर्फ काशी के सांसद हैं, बल्कि इस शहर के प्रति उनके गहरे लगाव ने इसे वैश्विक पहचान दिलाई है।

End of Feed