New Year Celebration: नया साल मनाने के लिए वाराणसी के लोगों की पसंदीदा जगह बनी नेपाल, सभी फ्लाइट फुल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 29, 2022, 10:02 PM IST

varanasi to nepal flight full: शारजाह और काठमांडू के लिए वाराणसी एयरपोर्ट से फ्लाइट उड़ान भरती है। नए साल पर जश्न मनाने को लेकर काठमांडू जाने और आने के लिए अगले सप्ताह तक के लिए बुद्धा एयर की बुकिंग फुल हो गई है। सप्ताह में सोमवार और शुक्रवार को 72 सीट की फ्लाइट उड़ान भरती है। काठमांडू से 30 दिसंबर, दो जनवरी और 6 जनवरी को वाराणसी आने और यहां से काठमांडू जाने के लिए विमान का टिकट नहीं मिल रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • काठमांडू के लिए हफ्ते में दो दिन उड़ान भरती है फ्लाइट
  • 72 सीटों की फ्लाइट करती है अप और डाउन
  • 30 दिसंबर, 2 और 6 जनवरी का नहीं मिल रहा टिकट

Varanasi News: नए साल का जश्न मनाने को लेकर वाराणसी में उत्साह चरम पर है। यहां पर तमाम तैयारियां चल रहीं हैं। वहीं, यहां के काफी लोग पड़ोसी देश नेपाल में जश्न मनाने को लेकर उत्साहित हैं। सैकड़ों लोग ने फ्लाइट की टिकट भी बुक करा ली है। वाराणसी एयरपोर्ट से दो जगहों के लिए फ्लाइट में सीट खाली नहीं है। वाराणसी एयरपोर्ट से शारजाह और काठमांडू जाने वाली अधिकतर फ्लाइट फुल हैं। अपने देश के अलग-अलग राज्यों और पहाड़ी क्षेत्रों में जाने वाले शहरवासियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

Varanasi airport

वाराणसी एयरपोर्ट से नेपाल की सभी फ्लाइट हो गई है फुल

बता दें वाराणसी से काठमांडू जाने और फिर वहां से वापस आने के लिए बुद्धा एयर की बुकिंग अगले हफ्ते तक के लिए फुल है। हफ्ते में सोमवार और शुक्रवार को 72 सीट की फ्लाइट उड़ान भरती है। काठमांडू से वाराणसी लौटने और वाराणसी से काठमांडू जाने के लिए 30 दिसंबर, 2 जनवरी और 6 जनवरी की तिथि में टिकट उपलब्ध नहीं है।

End of Feed