Varanasi News: धर्म नगरी काशी के मठ में जुटे 151 मुस्लिम, बुर्के वाली महिलाओं ने उठायी पूजा की थाली; जानें क्या है माजरा

Varanasi News: आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर वाराणसी में सांस्कृतिक एकता की एक अद्भुत तस्वीर देखने को मिली। मुस्लिम समुदाय के सदस्यों ने पातालपुरी के मठ में जगद्गुरु बालकदास महाराज से गुरु दीक्षा ग्रहण की। उन्होंने गुरु की आरती भी उतारी।

Varanasi News: वाराणसी में आज यानी गुरुवार 10 जुलाई को रामानंदी संप्रदाय के प्राचीन पातालपुरी मठ में 151 मुस्लिमों ने गुरु दीक्षा ली, जो भारत की सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोग इस आयोजन का हिस्सा बनकर गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मठ पहुंचे।

Varanasi Static.

151 मुस्लिमों ने ली दीक्षा

दीक्षा लेने वाले मुस्लिमों ने जगद्गुरु बालकदास महाराज से दीक्षा हासिल की, उन्होंने पहले महाराज की आरती उतारी और उन्हें सम्मानित किया। यह पहली बार नहीं है जब मुस्लिम समुदाय के लोगों ने यहां आकर गुरु दीक्षा ली है; हर साल कुछ मुस्लिम इस परंपरा का हिस्सा बनते हैं।

End of Feed