UP News: चंदौली में बदमाशों ने की जिम संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके पर मौत

UP News: यूपी के चंदौली जिले में कुछ बदमाशों ने एक जिम संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि यह लोग जिम संचालक पर रुपयों के लिए दबाव बना रहे थे। उसके बाद आरोपियों ने मिलकर जिम संचालन की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है और एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

UP News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से हत्या का एक मामला सामने आया है। यहां कुछ हथियारबंद बदमाशों ने एक जिम संचालक पर कथित रूप से ताबड़तोड़ गोलियां चलाई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मृतक के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के मामले में पुलिस ने 11 लोगों को खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए मंगलवार यानी आज सुबह एक युवक को गिरफ्तार किया है।

Crime News

चंदौली में जिम संचालक की हत्या (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

जिम संचालक की गोली मारकर हत्या

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार देर रात चंदौली के मुगलसराय थाना क्षेत्र के धरना गांव के पास की है जहां कुछ बदमाशों ने जिम संचालक अरविंद यादव (40) पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उसकी हत्या कर दी। मृतक के भाई नीरज यादव ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनके भाई सोमवार रात अपने जिम में गए थे तभी गांव के ही निवासी कल्लू यादव, रामलखन, अमर यादव, बाबू यादव और काजू यादव सहित आठ युवक पांच मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहां पहुंचे।

End of Feed