Varanasi: BHU में आधी रात हुआ हंगामा; छात्रों और सुरक्षाकर्मियों में विवाद के बाद चले ईंट-पत्थर, बुलानी पुड़ी पुलिस

वाराणसी स्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में शुक्रवार देर रात छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बिड़ला हॉस्टल के पास शुरू हुए इस झगड़े में छात्रों ने प्रॉक्टोरियल बोर्ड के जवानों पर ईंट-पत्थर फेंके, जिससे कैंपस का माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालात बिगड़ते देख पुलिस को मौके पर बुलाया गया और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया गया।

Varanasi News: वाराणसी स्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में शुक्रवार की देर रात छात्रों ने जमकर हंगामा काटा। छात्रों ने प्रॉक्टोरियल बोर्ड के जवानों पर ईंट पत्थर चलाए। इसके बाद कैंपस का माहौल गर्म हो गया। हंगामे को देखते हुए पुलिस बुलानी पड़ी। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद हंगामे पर काबू पाया गया।

BHU varanasi news

हंगामे के बाद कैंपस में मौजूद पुलिस

छात्रों और गार्ड में विवाद से बिगड़े हालात

शुक्रवार की देर रात बिड़ला हॉस्टल में पास छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि सुरक्षाकर्मियों ने छात्रों से गलत तरीके से बात की और उनकी पिटाई कर दी। इसी बात से भड़के हॉस्टल के अन्य छात्र सड़क पर आ गए और हंगामा करने लगे। छात्रों ने सुरक्षाकर्मियों पर पथराव किया। जिससे कैंपस का माहौल गर्म हो गया। ईंट पत्थर की वजह सुरक्षाकर्मियों को पीछे हटना पड़ा। छात्रों के तेवर को देख मौके पर भारी पुलिस फोर्स को बुलाना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने छात्रों को वापस हॉस्टल भेजा। बिड़ला चौराहे पर काफी ईंट पत्थर बिखरे थे।

End of Feed