Jaunpur News: जौनपुर में कफ सिरप के नाम पर करोड़ों की हेराफेरी, 12 मेडिकल स्टोर संचालकों और दो अन्य पर FIR दर्ज

जौनपुर पुलिस ने कोडीनयुक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार का खुलासा करते हुए 12 मेडिकल स्टोर संचालकों और वाराणसी के दो अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। औषधि विभाग की जांच में पता चला कि फर्जी दस्तावेजों के जरिए 37 लाख कफ सिरप की बोतलों का 57 करोड़ रुपये का कारोबार किया गया।

Jaunpur News: जौनपुर पुलिस ने कोडीन सिरप के अवैध कारोबार का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिला मुख्यालय की नगर कोतवाली पुलिस ने कथित तौर पर कोडीन सिरप के अवैध कारोबार में शामिल 12 मेडिकल स्टोर संचालकों और दो अन्य लोगों (पिता-पुत्र) के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।जौनपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. कौस्तुभ ने पूरे मामले की जांच के लिए विशेष कार्य बल (एसआईटी) का गठन किया है।

CRIME

जौनपुर में कोडीन सिरप का अवैध कारोबार

पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने 12 मेडिकल स्टोर मालिकों व वाराणसी निवासी सरगना शुभम जायसवाल और उसके पिता भोला प्रसाद के विरुद्ध धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र आदि धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। उन्होंने बताया कि औषधि विभाग की जांच में खुलासा हुआ है कि 12 से अधिक मेडिकल स्टोर से 37 लाख कफ सिरप की शीशियों का कारोबार किया गया, जिनका मूल्य 57 करोड़ रुपये है।

End of Feed