सावन का पहला सोमवार... काशी विश्वनाथ मंदिर में भक्तों का अनोखा स्वागत, श्रद्धालुओं पर हुई फूलों की बारिश

वाराणसी के काशी विश्वनाथ में मंदिर में श्रद्धालुओं का स्वागत अनोखे अंदाज में हुआ। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने उनपर फूलों की बारिश की। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बताया कि पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं को सर और मैडम कहकर संबोधित करने और उनसे विनम्रता से बात करने का प्रशिक्षण दिया गया है।

Varanasi News: वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में सावन के पहले सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए उमड़ रहे हैं। इस मौके पर मंदिर में एक अनोखी पहल देखने को मिली। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने मंदिर परिसर में लाइन में लगे श्रद्धालुओं स्वागत फूलों की वर्षा से किया। इस पहल का उद्देश्य श्रद्धालुओं को श्रद्धा और सम्मान का अनुभव कराना था, जिससे वे काशी से अच्छी और सकारात्मक यादें लेकर लौटें।

Varanasi news

काशी में भक्तों का अनोखा स्वागत (PC - ANI)

पुलिसकर्मियों को दी गई खास ट्रेनिंग

इस मौके पर पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बताया कि देश और दुनिया से लाखों श्रद्धालु काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन के लिए आते हैं। ऐसे में पुलिसकर्मियों को खास प्रशिक्षण दिया गया है कि वे सभी भक्तों को ‘सर’ और ‘मैडम’ कहकर सम्मान से संबोधित करें और उनसे विनम्रता से बात करें, जिससे वे यहां से अच्छी यादें लेकर जाएं।

End of Feed