लखनऊ-गोरखपुर नहीं बनारस में लगा जनता दरबार; सीएम ने किया काशीवासियों से सीधा संवाद

वाराणसी के लिए आज का दिन खास रहा क्योंकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहली बार यहां जनता दरबार आयोजित किया। सर्किट हाउस में सुबह से ही भारी भीड़ जुटी, जहां लोगों ने अपनी समस्याएं सीधे मुख्यमंत्री के सामने रखीं।

CM Yogi Adityanath Varanasi Janata Darbar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लिए आज एक खास दिन रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहली बार गोरखपुर और लखनऊ के बाहर वाराणसी में जनता दरबार आयोजित किया, ताकि शहरवासियों की समस्याएं सीधे सुन सकें। सर्किट हाउस के बाहर सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शनिवार सुबह सात बजे तक फरियादियों का तांता लग गया लेकिन सुरक्षा और समय की सीमाओं के कारण सीमित संख्या में ही लोगों को जनता दरबार में जाने की अनुमति दी गई।

CM Yogi Adityanath Varanasi Janata Darbar

सीएम योगी आदित्यनाथ का वाराणसी में जनता दरबार

आम जनता से रूबरू हुए सीएम योगी

मुख्य हॉल में व्यवस्थित जनता दरबार में मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याएं पूरे इत्मीनान के साथ सुनी। राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने बताया कि पहले वाराणसी दौरे पर सीएम केवल जनप्रतिनिधियों और चुनिंदा लोगों से मिलते थे लेकिन इस बार आम जनता को भी अपनी बात रखने का अवसर मिला।

End of Feed